लखनऊ में लूलू मॉल के कैश मैनेजर ने युवती से किया रेप किया, पुलिस कर रही धर्मांतरण गैंग से जुड़े होने के एंगल पर जांच

डीसीपी नार्थ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
लखनऊ में लूलू मॉल के कैश मैनेजर ने युवती से किया रेप किया, पुलिस कर रही धर्मांतरण गैंग से जुड़े होने के एंगल पर जांच

लखनऊ : लखनऊ में लूलू मॉल के कैश मैनेजर ने महिला कर्मचारी के साथ रेप किया। इसका वीडियो बना लिया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कैश और ज्वेलरी हड़प लिए। इसके बाद धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर गाली–गलौज और मारपीट की। सिगरेट से शरीर पर कई जगह दागा। धर्मांतरण नहीं करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने 7 जुलाई को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी कैश मैनेजर मो. फरहाज उर्फ फराज (27) को 8 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से रामनगर, पहाड़गंज घोसियाना, जिला अयोध्या का रहने वाला है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में 25 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि मैं मूल रूप से सुलतानपुर जिले की रहने वाली हूं। मैं लूलू मॉल में नौकरी करती हूं। मॉल का कैश सुपरवाइजर फरहाज उर्फ फराज कुछ माह पहले बहाने से मुझे अपने घर ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। मैं अचेत हो गई तो फरहाज ने मेरे साथ साथ रेप किया। इसका उसने वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कैश और गहने ले लिए।

युवती ने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद फरहाज धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। कहने लगा कि मॉल में नौकरी करनी है तो इस्लाम कबूल करना पड़ेगा। मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ गाली–गलौज और मारपीट की। फिर भी मैं इस्लाम कबूल करने के लिए तैयार नहीं हुई, तो जलती सिगरेट से दागा। नौकरी से निकाल देने की धमकी दी।

डीसीपी नार्थ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 8 जुलाई को उसे पूछताछ के लिए सुशांत गोल्फ सिटी थाने बुलाया गया। आरोपी अपनी मां परवीन बानो और भाई मो. तरबेज के साथ थाने आया। थाने से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले की धर्मांतरण गैंग से जुड़े होने के एंगल पर भी जांच कर रही है। इसके लिए मॉल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे पूछ रही है कि उन पर भी तो धर्मांतरण का दबाव नहीं बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *