तिहाड़ से पैरोल पर निकला कुख्यात गैंगस्टर सोहराब फरार, STF की टीमें दे रहीं दबिश

लखनऊ के कैंट क्षेत्र में एक ही रात में तीन लोगों की हत्या के आरोपी सोहराब की फरारी के बाद मुख्य गवाह गोपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
तिहाड़ से पैरोल पर निकला कुख्यात गैंगस्टर सोहराब फरार, STF की टीमें दे रहीं दबिश

लखनऊ : तिहाड़ जेल से पैरोल पर बाहर आया लखनऊ का कुख्यात गैंगस्टर रुस्तम उर्फ सोहराब अब तक जेल वापस नहीं गया है। पैरोल खत्म हुए 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ खाली हैं। इस फरारी ने न सिर्फ यूपी बल्कि दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रखा है।

सोहराब की तलाश में UP STF, दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीमें एक्टिव हो चुकी हैं। मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद और नेपाल बॉर्डर तक निगरानी तेज कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, सोहराब नेपाल भागने की फिराक में है, इसी कारण सीमा क्षेत्र तक अलर्ट जारी कर दिया गया है।

गवाह ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- जान को खतरा

लखनऊ के कैंट क्षेत्र में एक ही रात में तीन लोगों की हत्या के आरोपी सोहराब की फरारी के बाद मुख्य गवाह गोपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा- सोहराब जैसे अपराधी खुले घूम रहे हैं, हम गवाहों की जान खतरे में है। गोपाल ने तत्काल सुरक्षा देने की मांग की है।

भाई की हत्या का लिया था खौफनाक बदला

2005 में रमजान की चांद रात पर शहजादे की हत्या के बाद अगले साल ईद पर सोहराब, सलीम और रुस्तम ने हुसैनगंज, डालीगंज और मड़ियांव में एक-एक कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या से पहले तत्कालीन SSP को कॉल कर धमकी दी गई थी- रोक सको तो रोक लो।

हत्या, फिरौती, सुपारी किलिंग में शामिल रहा गिरोह

बसपा शासन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सैफी हत्याकांड को भी अंजाम दिया।
पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान वर्क के नाती फैज की जेल में हत्या करवाई।
अमीनाबाद में दिनदहाड़े पार्षद पप्पू पांडे के शूटर की हत्या।
दर्जनों हत्या, रंगदारी और गैंग वॉर की घटनाओं में नाम।

STF को मिले अहम सुराग, रिश्तेदारों से पूछताछ

STF और खुफिया एजेंसियों ने सोहराब की पत्नी सन्नो समेत कई रिश्तेदारों से पूछताछ की है। जानकारी मिली है कि फरारी के दौरान उसने कई लोगों से रुपए भी वसूले हैं। अब STF की तीन टीमें दबिश पर निकली हैं और उसकी संभावित लोकेशन पर रेड की जा रही है।

गिरोह के दोनों बड़े भाई भी तिहाड़ में बंद

कुख्यात अपराधी सलीम और रुस्तम भी तिहाड़ जेल में बंद हैं। तीनों भाई लखनऊ के सदर बाजार इलाके के रहने वाले हैं और शहर के सबसे संगठित कई गैंग में शामिल माने जाते हैं। अब छोटे भाई की फरारी ने एक बार फिर पूरे गिरोह को पुलिस रडार पर ला दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *