सोनिक-व्यू ने लॉन्च किए M1X और M1 Max प्रोजेक्टर्स, जानिए फीचर्स और कीमत

ये प्रोजेक्टर उन लोगों के लिए है जो अपनी पसंद के डिवाइस से कंटेंट देखना पसंद करते हैं। इसमें ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
सोनिक-व्यू ने लॉन्च किए M1X और M1 Max प्रोजेक्टर्स, जानिए फीचर्स और कीमत

मुंबई : होम एंटरटेनमेंट डिवाइस बनाने वाली कंपनी व्यू सोनिक ने भारत में अपनी M1 सीरीज के दो नए पोर्टेबल प्रोजेक्टर M1 Max और M1X लॉन्च किए हैं। इन प्रोजेक्टर्स का का इस्तेमाल से आप कमरे को भी मिनी सिनेमाहॉल बना सकते हैं। इनकी खासियत है 360° स्मार्ट स्टैंड, जिससे आप किसी भी सतह पर प्रोजेक्शन कर सकते हैं। M1 Max में गूगल TV पहले से इंस्टॉल है, जिससे नेटफ्लिक्स, यूट्यूब जैसे एप्स चलाए जा सकते हैं। प्रोजेक्टर्स का वजन 1 किलो से कम है। जिससे इन्हे लेकर कहीं भी आसानी से ट्रैवल किया जा सकता है। प्रोजेक्टर्स की शुरूआती कीमत 90,000 रुपए रखी गई है।

M1 Max
इस प्रोजेक्टर में Google TV इन-बिल्ट है। इसके साथ ही इसमें Full HD 1080p क्वालिटी और ToF ऑटोफोकस दिया गया है, जिससे पिक्चर हमेशा शार्प रहती है। हाई-एंड एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए ये प्रोजेक्टर बनाया गया है। इसकी कीमत ₹1,35,000 रखी गई है।

M1X
ये प्रोजेक्टर उन लोगों के लिए है जो अपनी पसंद के डिवाइस से कंटेंट देखना पसंद करते हैं। इसमें ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। USB-A पोर्ट के जरिए Chromecast, Fire Stick, Roku, Apple TV जैसे डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। साथ ही, USB-C डिस्प्ले इनपुट है, जिससे स्मार्टफोन, टैबलेट या गेमिंग कंसोल भी जोड़ सकते हैं। M1X की कीमत ₹90,000 है।

दोनों प्रोजेक्टर्स की खासियत
प्रोजेक्टर्स में Harman Kardon के लाऊड स्पीकर्स दिए गए हैं। इसी के साथ ये Cinema SuperColor+ टेक्नोलॉजी के साथ ज्यादा कलर और ब्राइटनेस प्रोवाइड करते हैं। इनमें इनबिल्ट बैटरी और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग फीचर भी दिए गए हैं। प्रोजेक्टर्स को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और पावर बैंक से भी चला सकते हैं।

1987 में बनाई गई थी सोनिक व्यू
सोनिक व्यू की स्थापना 1987 में कैलिफोर्निया में हुई थी। यह विजुअल टेक्नोलॉजी में काम करने वाली प्रमुख ग्लोबल कंपनियों में से एक है जो100 से अधिक देशों में मौजूद है। सोनिक व्यू के पास 35 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिससे यह अपने ग्राहकों को हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, कंटेंट और सेवाओं का पूरा सेट देता है।

यह कंपनी छोटे 5 इंच से लेकर बहुत बड़े 760 इंच तक के स्क्रीन बनाती है। इनके प्रोडक्ट में इंटरैक्टिव डिस्प्ले, बड़े डिस्प्ले, LED डिस्प्ले, पेन डिस्प्ले, मॉनिटर, प्रोजेक्टर, SaaS, AI सेवाएं, और इंटरैक्टिव कंटेंट शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *