APY : इस सरकारी योजना से पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं हर महीने 10 हजार रुपए की पेंशन

जब आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करते हैं तो आपको प्लान चुनना होता है यानी आपको बताना होता है कि आपको हर महीने कितनी पेंशन वाला प्लान चाहिए।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
APY : इस सरकारी योजना से पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं हर महीने 10 हजार रुपए की पेंशन

नई दिल्ली : आज की इस भागती-दौड़ती जिंदगी में लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारा पैसा हो, लेकिन ऐसा होना मुश्किल है। इसलिए लोग अपनी कमाई में से आज के खर्चों को पूरा करने के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं ताकि, उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कत न हो। इसके लिए कई तरह की पेंशन योजनाएं भी हैं जिनमें लोग निवेश करते हैं। ठीक ऐसे ही भारत सरकार भी एक पेंशन योजना चलाती है जिसका नाम अटल पेंशन योजना है। अगर आप पति-पत्नी हैं तो आप इस पेंशन योजना से हर महीने 10 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

क्या है अटल पेंशन योजना?
अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत लोगों को 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन देने का प्रावधान है। इस योजना में आपको पहले निवेश करना होता है और फिर आपको 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 1 से 5 हजार रुपये (जो प्लान चुनते हो) तक की पेंशन मिलती है।

निवेश का तरीका क्या है?
18 वर्ष की उम्र में आपको हर महीने इस योजना में 210 रुपये निवेश करने होते हैं। कम से कम 20 साल इसमें निवेश करना होता है और प्रीमियम के पैसे आपके बैंक खाते से ही कट जाते हैं। इसमें आपको बैंक में जाकर आवेदन करना होता है। जान लें जो भारत का नागरिक है और जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है, सिर्फ वो ही इस योजना से जुड़ सकता है।

कैसे मिलेगी पति-पत्नी को 10 हजार रुपए पेंशन?
जब आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करते हैं तो आपको प्लान चुनना होता है यानी आपको बताना होता है कि आपको हर महीने कितनी पेंशन वाला प्लान चाहिए। इसमें 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये महीने की पेंशन वाला प्लान होता है। ऐसे में अगर पति-पत्नी अलग-अलग योजना से जुड़ते हैं और 5-5 हजर रुपये पेंशन वाला प्लान चुनते हैं, तो उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन मिलेगी।

ऐसे जुडें योजना से
-आपको अगर अटल पेंशन योजना से जुडना है तो आपको पहले बैंक जाना है।
-यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी ई-केवाईसी करेंगे।
-इसके बाद आपसे प्लान चुनने को कहा जाएगा और फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
-फिर आपको एक रसीद दी जाती है जिसे संभालकर रखें।
-अब आपके बैंक खाते से हर महीने प्रीमियम कटने लगता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *