नई दिल्ली : हर एक माता-पिता की इच्छा होती है कि उनकी बिटिया का भविष्य न सिर्फ सुरक्षित हो बल्कि फाइनेंशली भी मजबूत हो। आज के वक्त में जब खर्चे लगतार बढ़ रहे हैं, ऐसे में निवेश ही एक अच्छा ऑप्शन होता है। सही निवेश करके आप बड़ा फंड बना सकते हैं। सुरक्षित निवेश करने के लिए लोग कई सारी योजनाओं के बारे में ढूंढते हैं। आप भी अगर निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जो आपकी बेटी को 20 साल में करोड़पति बना देगी।
साल 2015 में भारत सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी। योजना की मदद से माता-पिता बिटिया के भविष्य को संवारने के लिए अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। खास बात है कि इसमें आपको टैक्स छूट भी मिलता है।
इस स्कीम को भारत सरकार ने खासतौर पर बेटियों के लिए डिजाइन किया है। आप इसमें कम उम्र में अकाउंट खोल कर सकते हैं और लंबे समय तक निवेश कर पाएंगे। योजना पूर्ण रूप से सेफ और सरकार गारंटीड है। इस स्कीम में अगर आप हर साल 1.5 रुपये तक का निवेश करते हैं तो 20 से 21 साल में आप लाखों रुपये जमा कर चुके होंगे। आप अगर बेटी के पैदा होते ही निवेश शुरू कर देते हैं तो आप 21 साल तक 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से 78 लाख रुपये तक जमा कर लेंगे।
इस स्कीम के तहत आपको टैक्स छूट भी मिलेगी। हमने आपको पहले ही बताया था। अगर आपकी सैलरी 15 लाख रुपये से ज्यादा है तो योजना के तहत 1.5 लाख के निवेश पर आपको 45 हजार रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ मिलेगा। यानी 21 वर्ष में आप 9.45 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। अब पूरा हिसाब लगाएं तो 78 लाख रुपये और 9.5 लाख रुपये कुल मिलकर 88 लाख रुपये हो जाते हैं, जो आपकी बेटी की शादी और हायर स्टडीज में मदद करेगी।