19 साल की दिव्या देशमुख ने वर्ल्ड नंबर-1 को हराया : वर्ल्ड टीम रैपिड और ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में 3 मेडल जीते, PM मोदी ने की तारीफ

जूनियर कैटेगरी की वर्ल्ड नंबर-1 दिव्या देशमुख ने चीन की यिफान को हराते हुए वर्ल्ड टीम रैपिड और ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में 3 मेडल जीते।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
19 साल की दिव्या देशमुख ने वर्ल्ड नंबर-1 को हराया

लंदन : 19 साल की दिव्या देशमुख ने दिव्या देशमुख ने वर्ल्ड टीम रैपिड और ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में दुनिया की नंबर-1 चेस प्लेयर हौ यिफान को हराया। जूनियर कैटेगरी की वर्ल्ड नंबर-1 दिव्या देशमुख ने चीन की यिफान को हराते हुए वर्ल्ड टीम रैपिड और ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में 3 मेडल जीते। इनमें रैपिडचेस का सिल्वर और ब्लिट्ज का ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

दिव्या की इस अचीवमेंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। PM मोदी ने सोशल प्लेटफार्म X पर लिखा-‘लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप के दूसरे चरण के ब्लिट्ज सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी होउ यिफान को हराने पर दिव्या देशमुख को बधाई। उनकी सफलता उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। यह कई उभरते शतरंज खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

लंदन में समाप्त हुए FIDE वर्ल्ड ब्लिट्ज टीम चेस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल के दूसरे चरण में नागपुर की दिव्या का सामना यिफान से हुआ। यह मुकाबला शतरंज के सबसे तेज प्रारूप में था, जो हाल ही में वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन और वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश के बीच खेले गए क्लासिकल गेम की तरह रोमांचक था।

यिफान ने WR चेस टीम का प्रतिनिधित्व किया, जबकि दिव्या हेक्सामाइंड चेस क्लब के लिए खेलीं। पहले चरण में यिफान ने दिव्या को हरा दिया था, लेकिन दूसरे चरण में दिव्या ने शानदार वापसी की। सफेद मोहरों से खेलते हुए दिव्या ने शुरुआती बढ़त का फायदा उठाया और तेजी से चालें चलाकर समय पर नियंत्रण हासिल किया।

वहीं 19 साल की दिव्या ने ब्लिट्ज में बॉन्ज और रैपिड में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, इंडिविजुअल में उन्हें रैपिड में सिल्वर, ब्लिट्ज़ में ब्रॉन्ज मेडल मिला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप खत्म! टीम ने रैपिड में दूसरा और ब्लिट्ज में तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं 19 साल की दिव्या ने ब्लिट्ज में बॉन्ज और रैपिड में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, इंडिविजुअल में उन्हें रैपिड में सिल्वर, ब्लिट्ज़ में ब्रॉन्ज मेडल मिला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप खत्म! टीम ने रैपिड में दूसरा और ब्लिट्ज में तीसरा स्थान हासिल किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *