लखनऊ में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, ई-रिक्शा सवार महिला से की थी लूटपाट

बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की, जिससे उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। उनमें से एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
लखनऊ में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, ई-रिक्शा सवार महिला से की थी लूटपाट

लखनऊ : लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच बुधवार तड़के मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी की। जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में पुलिस की गोली लगी।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर अपराधी अनीस के रूप में हुई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

आलमबाग पुलिस के मुताबिक, बुधवार तड़के पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लंगड़ा फाटक की तरफ से टीएन बाजपेयी चौक होकर मवैया के रास्ते पर बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों जा रहे हैं। पुलिस टीम ने लंगड़ा फाटक के समीप ग्राहम बेल मोड़ पुलिया के पास दोनों को रोकने की कोशिश की।

बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की, जिससे उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। उनमें से एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भाग गया।

घायल को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह सआदतगंज वजीरबाग शाही बड़ी मस्जिद निवासी हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर अपराधी अनीश है। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक, एक मोबाइल और लूट के 600 रुपए बरामद हुए हैं।

फर्रूखाबाद के भौरुआ कंपिल निवासी सर्वेश 6 जून को पत्नी अनुराधा के साथ रात करीब 11 बजे अयोध्या से साबरमती एक्सप्रेस से चारबाग स्टेशन पहुंचे थे। जहां से ई-रिक्शा से कृष्णानगर जा रहे थे। तभी आलमबाग बस स्टैंड के पास काली अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने अनुराधा का पर्स लूट लिया था।

इस दौरान अनुराधा ई-रिक्शा से गिरकर घायल हो गई थीं। उनकी पर्स में 11 हजार रुपए, सोने की चेन, कान के कुंडल और घर की चाभियां रखी थीं। आलमबाग इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि अनीश ने अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *