मर्सिडीज-AMG G63 का कलेक्टर्स एडिशन लॉन्च, जानिए भारत के लिए क्यों है खास?

गाड़ी में दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसमें मॉनसून की हरियाली से इन्सपायर्ड मिड ग्रीन मैग्नो और आयरन-रिच सॉइल से इन्सपायर्ड रेड मैग्नो कलर।

Vin News Network
Vin News Network
5 Min Read
मर्सिडीज-AMG G63 का कलेक्टर्स एडिशन लॉन्च, जानिए भारत के लिए क्यों है खास?

नई दिल्ली : मर्सिडीज-बेंज ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर एसयूवी AMG G63 का ‘कलेक्टर्स एडिशन’ लॉन्च कर दिया है। ये गाड़ी खास तौर पर भारत के लिए बनाई गई है।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4.30 करोड़ है। इस स्पेशल एडिशन SUV की सिर्फ 30 यूनिट बेची जाएंगी। इसे केवल मर्सिडीज-बेंज के टॉप-एंड लग्जरी गाड़ियों के मौजूदा ग्राहक ही खरीद सकेंगे।

इसमें भारत से इंसपायर्ड डिजाइन है। ये रेगुलर G63 से ₹66 लाख ज्यादा महंगी है। स्पेशल एडिशन की बुकिंग शुरू हो गई है। डिलीवरी 2025 की चौथी तिमाही में शुरू होगी।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा, ये गाड़ी दिखाती है कि मर्सिडीज-बेंज इंडिया और मर्सिडीज-बेंज रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंडिया की टीमें कितनी शानदार इनोवेशन और वैल्यू ऐडिशन कर सकती हैं।

मर्सिडीज-बेंज रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंडिया के MD और CEO मनु साले ने कहा, इस एडिशन के साथ हमारा मकसद सिर्फ परफॉर्मेंस से आगे जाना था और ऐसी गाड़ी बनाना था जो भारत की खास पहचान के साथ जुड़े।

इस गाड़ी के पीछे के स्पेयर व्हील कवर पर ‘वन ऑफ थर्टी’ का बैज और SUV की पूरी लंबाई में चलने वाली साइड प्रोटेक्शन स्ट्रिप पर एक खास फिनिश दी गई है। साथ ही, इसमें 22-इंच के AMG-स्पेक एलॉय व्हील्स हैं, जो गोल्ड फिनिश में आते हैं।

गाड़ी में दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसमें मॉनसून की हरियाली से इन्सपायर्ड मिड ग्रीन मैग्नो और आयरन-रिच सॉइल से इन्सपायर्ड रेड मैग्नो कलर।

इसमें दो रंगों वाली मैन्युफैक्चर कैटलाना बेज और ब्लैक नैप्पा लेदर सीट अपहोल्स्ट्री है, साथ ही डैशबोर्ड के लिए ओपन-पोर नेचुरल वॉलनट वुड ट्रिम है। इसमें हाई-टेक फीचर्स जैसे बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले। लेकिन जो चीज कलेक्टर्स एडिशन को खास बनाती है वो ये कि ग्राहक अपने नाम को डैशबोर्ड के ग्रैब हैंडल पर उकेरवा सकते हैं।

AMG G63 के स्पेशल एडिशन में मैकेनिकली बदलाव नहीं किया गया है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन मिलता है, जो 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नीक के साथ आता है। यह सेटअप 576hp की पावर और 850Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

ट्रांसमिशन की बात करें तो ये इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। कार 4 मैटिक ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। इसमें नया ‘रेस स्टार्ट’ फंक्शन भी मिलता है।

इससे कार 4.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 220kmph है। खास बात ये है कि G63 में पहली बार लॉन्च कंट्रोल फीचर दिया गया है।

इसके अलावा कार AMG एक्टिव राइड कंट्रोल सस्पेंशन से लैस है। इस सस्पेंशन सिस्टम में एक्टिव हाइड्रोलिक रोल स्टेब्लाइजेशन और एडजस्टेबल डंपिंग शामिल है। इससे हर तरह के सरफेस पर कार स्मूथ परफॉर्मेंस देती है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी:

AMG डायनामिक्स: ये सिस्टम ड्राइविंग मोड्स को कस्टमाइज़ करता है, जिससे आप सड़क पर स्पोर्टी ड्राइविंग से लेकर ऑफ-रोड एडवेंचर तक का मज़ा ले सकते हैं।
कम्फर्ट: इसकी सीटें इतनी आरामदायक हैं कि लंबी ड्राइव में भी थकान नहीं होगी। साथ ही, इसका सस्पेंशन सिस्टम हर तरह के रास्ते पर शानदार राइड देता है।
सेफ्टी: एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS), मल्टीपल एयरबैग्स, और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं इसे बेहद सुरक्षित बनाती हैं।

भारत के लिए क्यों खास?

मर्सिडीज ने पहली बार भारत के लिए इतनी खास और सीमित संस्करण वाली गाड़ी बनाई है। मर्सिडीज-बेंज रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, मनु साले ने कहा कि ये ‘कलेक्टर्स एडिशन’ भारतीय परिदृश्य और ग्राहकों के जी 63 के प्रति प्यार से प्रेरित है।

ये गाड़ी भारत की रंग-बिरंगी संस्कृति और खूबसूरत नजारों को सेलिब्रेट करती है। इसकी डिज़ाइन में भारतीय तत्वों को शामिल किया गया है, जो इसे न सिर्फ एक लग्जरी SUV बल्कि एक कलेक्टिबल आइटम बनाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *