कौन हैं खाबी लेम? जिन्हें छोड़ना पड़ा अमेरिका

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टिकटॉक स्टार खाबी लेम को अमेरिका छोड़ना पड़ा। लास वेगास में वीजा अवधि से ज्यादा रुकने पर अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों (ICE-इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट) ने उन्हें हिरासत में लिया था। लेकिन, निर्वासन आदेश के बिना देश छोड़ने की अनुमति दे दी गई।

अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) के प्रवक्ता ने एक बयान में लेम के अमेरिका से जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि लेम को शुक्रवार को हैरी रीड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था। लेकिन, उन्हें निर्वासन आदेश के बिना देश छोड़ने की अनुमति दे दी गई। लेम 30 अप्रैल को अमेरिका पहुंचे और ‘अपने वीजा की अवधि से ज्यादा समय तक रुके रहे।’

खाबी लेम की हिरासत और अमेरिका छोड़ने की घटना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आव्रजन पर बढ़ती कार्रवाई के बीच हुई है। लॉस एंजिल्स में एजेंसी ने बड़े पैमामने पर छापे मारे हैं। हाल के दिनों में इन नीतियों के खिलाफ लॉस एंजेलिस सहित कई जगहों पर प्रदर्शन हुए हैं। अमेरिका आने के कुछ ही दिनों बाद खाबी ने न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला में शिरकत की थी। इस इवेंट में उनकी मौजूदगी ने भी सुर्खियां बटोरी थीं।

25 वर्षीय खाबी लेम ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। खाबी लेम ने कोविड महामारी के दौरान उन वीडियोज के जरिए पहचान बनाई थी। उनके टिकटॉक पर 162 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। खाबी लेम का जन्म 9 मार्च 2000 को सेनेगल में हुआ था और एक साल की उम्र में ही वे अपने परिवार के साथ इटली आ गए। वर्ष 2022 में उन्हें इटली की नागरिकता मिली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *