मंईयां सम्मान योजना का पैसा खाते में आना शुरू, महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

रांची के जिला कलेक्टर मंजूनाथ भजंत्री ने जिले की लाभार्थियों की सूची जारी की है, जिनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
मंईयां सम्मान योजना का पैसा खाते में आना शुरू, महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

रांची : मंईयां सम्मान योजना के पैसों का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। करीब 54 लाख महिलाओं के लिए यह राहत की खबर है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि की दो किस्तें यानी 5000 रुपये एक साथ आएंगे। लेकिन अभी अप्रैल महीने का पैसा ही ट्रांसफर किया जा रहा है।

रांची के जिला कलेक्टर मंजूनाथ भजंत्री ने जिले की लाभार्थियों की सूची जारी की है, जिनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने एक्स पर सूचना देते हुए बताया कि पहले चरण में जिले की 3 लाख 40 हजार 63 लाभार्थियों के खाते में 2500 रुपये की किस्त भेज दी गई है। इन महिलाओं के खाते में 85,01,57,500 रुपये की राशि भेजी गई है।

जल्द करा लें आधार सीडिंग
प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि जिन लाभार्थियों के आवेदन मंजूर हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है तो वे जल्द से जल्द इसे कर लें। बिना आधार सीडिंग के योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिला कलेक्टर ने अपील की है कि ये काम जल्द से जल्द कर लें ताकि पैसा भेजा जा सके। इस बीच जिले में वेरिफिकेशन का काम जारी है। वेरिफिकेशन के बाद पात्र महिलाओं के खाते में भी पैसा भेजना शुरू हो जाएगा।

ऐसे कराएं सत्यापन
अगर किसी आवेदक का वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, तो वो आंगनबाड़ी सेविका से मिलकर वेरिफिकेशन फॉर्म ले सकते हैं और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *