बरेली : रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान में मिले 32 और संदिग्ध

इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अस्थायी रूप से डेरा, टेंट, झुग्गी-झोपड़ियों में निवास कर रहे लोगों की गहनता से जांच की जा रही है।

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
बरेली : रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान में मिले 32 और संदिग्ध

बरेली : अवैध रूप से निवास कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को लेकर चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को 32 संदिग्ध और मिले। फिलहाल वह रोहिंग्या या बांग्लादेशी नहीं हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर उसका सत्यापन करा रही है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से निवास कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों समेत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कराने और उनका सत्यापन के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अस्थायी रूप से डेरा, टेंट, झुग्गी-झोपड़ियों में निवास कर रहे लोगों की गहनता से जांच की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिले भर की पुलिस ने 93 स्थानों पर चेकिंग की।

इसमें 588 लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान 32 संदिग्ध व्यक्ति पाए गए, जिनमें सबसे ज्यादा शेरगढ़ के कस्बा जाटवपुरा में 12, और भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर भट्टा में सात संदिग्ध पाए गए हैं। सभी का सत्यापन किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *