2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है : अमित शाह

अमित शाह ने कहा, आतंकियों की मौत पर दीदी को दर्द होता है। ममता बनर्जी ने घटिया सा राजनीतिक बयान देकर ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया।

Vin News Network
Vin News Network
4 Min Read
2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है : अमित शाह

कोलकाता : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा, वंदे मातरम् के रचयिता महान बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की यह भूमि-जिस भूमि ने वर्षों तक भारत का मार्गदर्शन किया। ज्ञान हो, धर्म हो, स्वतंत्रता संग्राम हो- हर क्षेत्र में वर्षों तक बंगाल ने भारत का नेतृत्व किया, लेकिन उसी बंगाल में कई वर्षों तक कम्युनिस्टों का शासन रहा और उसके बाद मां, माटी, मानुष का नारा देकर ममता दीदी सत्ता में आईं। ममता दीदी ने महान बंग भूमि को आज घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार, अपराध, बम धमाकों और हिंदुओं के साथ दुराचार का केंद्र बनाकर रख दिया है। पूरे देश में चुनावी हिंसा बंद हो गई है, मगर बंगाल में चुनाव के समय और दीदी को विजय मिलने के बाद, सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया जाता है।

अमित शाह ने कहा, आपका समय अब समाप्त हो गया है, 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है। लोकतंत्र में हिंसा शोभा नहीं देती। दीदी, हिम्मत हो तो बिना हिंसा के चुनाव कराकर देखिए, आपकी जमानत जब्त हो जाएगी। वोट बैंक के लिए ममता दीदी ने पतन की सीमा पार कर दी है। कुछ दिन पहले, पाक-प्रेरित आतंकियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर उनके परिजनों के सामने मार दिया। इन आतंकियों को सजा देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर किया गया। पाक के अंदर घुसकर आतंकियों के हेडक्वार्टर्स को तबाह कर दिया गया।

अमित शाह ने कहा, कुछ दिन पहले, पाक-प्रेरित आतंकियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर उनके परिजनों के सामने मार दिया। इन आतंकियों को सजा देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर किया गया। पाक के अंदर घुसकर आतंकियों के हेडक्वार्टर्स को तबाह कर दिया गया।

अमित शाह ने कहा, आतंकियों की मौत पर दीदी को दर्द होता है। ममता बनर्जी ने घटिया सा राजनीतिक बयान देकर ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया। आपने (ममता बनर्जी) ऑपरेशन सिंदूर का विरोध नहीं किया है, आपने इस देश की करोड़ों माताओं–बहनों के साथ खिलवाड़ किया है।

अमित शाह ने कहा, मैं बंगाल की माताओं–बहनों से अपील करने आया हूं कि आने वाले चुनाव में ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करने वालों को सिंदूर की कीमत समझा देना। बंगाल का चुनाव सिर्फ बंगाल के भविष्य को ही नहीं तय करता है, बल्कि यह देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। क्योंकि ममता बनर्जी ने बंगाल की सीमाओं को बांग्लादेशियों के लिए खुला छोड़ दिया है। उनके आशीर्वाद से बंगाल में घुसपैठ हो रही है। ये घुसपैठ सिर्फ भाजपा की सरकार रोक सकती है। कलकत्ता के बाजार में युवाओं की नौकरियां बिकती हैं। इनके घरों से (TMC) का इतना पैसा पकड़ा जाता है कि गिनते-गिनते मशीनें थक जाती हैं। अब इस सिलसिले को बंद करना ही होगा। मुर्शिदाबाद में हाल ही में हिंसा हुई। हमारा गृह मंत्रालय बार-बार कहता रहा कि BSF को बुला लीजिए, लेकिन इन्होंने नहीं बुलाया। क्योंकि अगर BSF आती, तो हिंदुओं की रक्षा होती। फिर भाजपा कार्यकर्ता हाई कोर्ट गए, तब जाकर BSF आई और हिंदुओं को बचाया। 2017 में मैं पार्टी का अध्यक्ष था…तब मैंने कहा था कि, बंगाल में हमारी सरकार बनेगी और अब वो समय आ गया है। सभी कार्यकर्ता मोदी जी और भाजपा का संदेश लेकर बंगाल के हर एक मतदाता के पास जाइए। पूरा देश चाहता है कि, बंगाल में तुष्टीकरण करने वालों की नहीं देशभक्तों की सरकार बने।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *