पटना : बिहार सरकार कई योजनाएं शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भी ला रही है। ऐसी ही एक योजना है बकरी पालन योजना (Bihar Bakri Palan Yojana)। बिहार सरकार की इस योजना से उद्देश्य है कि रोजगार सृजन के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा मिले। बकरी पालन योजना की बात करें तो इसके अंतर्गत इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस साल यानी साल 2025 में Bihar Bakri Palan Yojana 2025 के लिए अधिसूचना जारी किया जा चूका है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना का क्या फायदा है?
बकरी पालन योजना (Bihar Bakri Palan Yojana) 2025 के तहत चयनित लाभार्थियों को 7 लाख रुपये तक का अनुदान सरकार की तरफ से दिया जा सकता है। अगर कोई लाभार्थी बकरी फार्म शुरू करना चाहते हैं तो उसमें ये अनुदान लाभदायक साबित होगा। इस योजना से संबंधित सभी जरुरी जानकारी पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के वेबसाइट से ली जा सकती है।
Bihar Bakri Palan Yojana का ये उद्देश्य है
Bihar Bakri Palan Yojana योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों, बेरोजगार युवाओं, युवाओं और छोटे उद्यमियों को बकरी पालन के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे राज्य में रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था में आर्थिक फायदा भी होता है।
बिहार बकरी पालन योजना 2025 जरुरी डिटेल्स
आधिकारिक सूचना जारी होने की तारीख- 31/05/2025
आवेदन की अंतिम तिथि- नोटिफिकेशन जारी होने के 21 दिन बाद
आवेदन का माध्यम- ऑनलाइन
Bihar Bakri Farm Yojana 2025: पात्रता मानदंड
आवेदक का बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
बकरी पालन का पूर्व प्रशिक्षण (यदि उपलब्ध हो तो प्राथमिकता)।
बैंक खाता होना अनिवार्य है।
स्वयं की भूमि या लीज पर ली गई जमीन होनी चाहिए।