टीवीएस जुपिटर 125 का नया DT SXC वैरिएंट लॉन्च, स्कूटर में 58kmpl का माइलेज

जुपिटर 125 DT SXC को टॉप वैरिएंट के नीचे रखा गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 88,942 रुपए है। जो मिड-स्पेक डिस्क वैरिएंट से 3,500 रुपए ज्यादा है।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
टीवीएस जुपिटर 125 का नया DT SXC वैरिएंट लॉन्च, स्कूटर में 58kmpl का माइलेज

नई दिल्ली: टीवीएस मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपने पॉपुलर स्कूटर जुपिटर 125 का नया वैरिएंट DT SXC लॉन्च किया है। नए वैरिएंट के साथ स्कूटर को OBD-2B एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर एक लीटर पेट्रोल में 58 किलोमीटर चलता है। इसके अलावा, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर वाली LCD स्क्रीन दी गई है। इसे दो नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन- आइवरी ब्राउन और आइवरी ग्रे के साथ पेश किया गया है।

जुपिटर 125 DT SXC को टॉप वैरिएंट के नीचे रखा गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 88,942 रुपए है। जो मिड-स्पेक डिस्क वैरिएंट से 3,500 रुपए ज्यादा है। स्कूटर अब 4 वैरिएंट में अवेलेबल है। यह सुजुकी एक्सेस 125, यामाहा फ़सिनो 125, हीरो डेस्टिनी 125 और होंडा एक्टिवा 125 को टक्कर देता है।

टीवीएस जुपिटर 125 के नए वैरिएंट में बॉडी पैनल पर डुअल टोन कलर स्कीम है। इसमें नया ब्राउन कलर्ड सीट कवर दिया गया है। TVS का दावा है कि इसकी सीट सेगमेंट में सबसे लंबी (790mm) है। बेज इंटीरियर पेनल्स इस स्कूटर की डिजाइन और कलर थीम के साथ मैच करते हैं। इसमें सिल्वर कलर्ड ग्रैब रेल पर पिलियन बैक रेस्ट स्टैंडर्ड दिया गया है।

टीवीएस जुपिटर 125 के नए वैरिएंट में नया कलर्ड LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल और SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फंक्शन मिलते हैं। हालांकि, इसमें टॉप वैरिएंट की तरह वॉइस असिस्ट फीचर नहीं मिलेगा।

एक्स्ट्रा कंफर्ट के लिए इसमें रियल-टाइम और एवरेज माइलेज इंडिकेटर दिए गए हैं। इसमें LED हेडलाइट और टेललैंप, फॉलो मी हेडलैंप, और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे मॉडर्न फीचर भी मिलते हैं। स्कूटर में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसमें पहले की तरह ही 124.8cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.56hp की मेक्सिमम पावर और 11.1Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। स्कूटर में 58kmpl का माइलेज मिलेगा।

TVS इस इंजन के साथ इलेक्ट्रिक असिस्ट और माइक्रो-हाइब्रिड तकनीक दे रही है। इसमें रफ्तार बढ़ाते समय इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) की मदद से एक छोटा इलेक्ट्रिक बूस्ट मिलता है। इससे स्कूटर की पीक पावर और टॉर्क बढ़ जाती है। कंपनी का दावा है कि नए जुपिटर के iGO असिस्ट फीचर से 10% ज्यादा माइलेज मिलेगा।

राइडिंग के लिए स्कूटर में 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 3-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए नए वेरिएंट में कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ फ्रंट में 220mm पैटल डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *