लखनऊ के कल्याण अपार्टमेंट के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गई। इसमें संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। इसकी पहचान फरमान पुत्र साबिर अली के रूप में हुई है।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
लखनऊ के कल्याण अपार्टमेंट के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

लखनऊ : लखनऊ के कल्याण अपार्टमेंट के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर पर गोली लगी है। DCP ईस्ट शशांक सिंह ने कहा, आज सुबह गाजीपुर थाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान SHO गाजीपुर की पूरी टीम को एक बिना नंबर प्लेट की सफेद गाड़ी आते हुए दिखी।

उन्होंने उससे पूछताछ करने के लिए रोकने का प्रयास किया। वाहन चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक गाड़ी को आगे बढ़ाया गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। जब उन्होंने ऐसा किया तो वह गाड़ी बेलगाम होकर कहीं टकरा गई और चालक ने गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गई। इसमें संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। इसकी पहचान फरमान पुत्र साबिर अली के रूप में हुई है। जब इनसे और पूछताछ की गई तो पता चला कि इस पर और भी कई मुकदमे हैं।

पुलिस के अनुसार, फरमान अली को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी। इसके बाद घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
फरमान अली रविवार को हुई वारदात में SUV सवार अन्य बदमाशों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला करने में शामिल था। इस गोलीकांड में पुलिस ने कुल 7 लोगों को नामजद किया था। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरमान अली चौथा नामजद आरोपी है, जो मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *