उत्तर प्रदेश का बेसिक शिक्षा परिषद इनोवेशन का एक नया केंद्र बिंदु बना है : CM Yogi

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
उत्तर प्रदेश का बेसिक शिक्षा परिषद इनोवेशन का एक नया केंद्र बिंदु बना है : CM Yogi

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों/अतिरिक्त डॉरमेट्री के लोकार्पण तथा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों के शिलान्यास हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और बेसिक शिक्षा परिषद सहित सभी शिक्षकों को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने गत 8 वर्षों के अंदर बेसिक शिक्षा परिषद में आमूल-चूल परिवर्तन करने की दिशा में नए कदम बढ़ाए हैं। प्रदेश में लगभग सभी विद्यालय ऑपरेशन कायाकल्प के साथ जुड़ चुके हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हर विद्यालय में शिक्षक जरूर हों, छात्र और शिक्षक का रेशियो हर हाल में मेंटेन करें. 5 वर्ष से 14 वर्ष का बच्चा है, उसको स्कूल जरूर लेकर जाएं। इस उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए अपने आप को तैयार करें, एक अभियान चलाएं।

सीएम योगी ने कहा, नई दिल्ली में 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के माध्यम से जो कार्य हुए हैं, उसके जो रिजल्ट आए हैं, उसका प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ है। हमारा प्रयास होना चाहिए की हर विद्यालय में अभी से तैयारी प्रारंभ हो। वंचित तबके की वे बालिकाएं, जिनका ड्रॉप आउट रेट सर्वाधिक था, उन्हें कस्तूरबा विद्यालयों ने एक संबल दिया। उत्तर प्रदेश, स्कूली शिक्षा का एक नया मॉडल देने जा रहा है। शिक्षा तो आधारशिला होती है। उत्तर प्रदेश का बेसिक शिक्षा परिषद इनोवेशन का एक नया केंद्र बिंदु बना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *