अविका गौर बर्थडे: बालिका वधू से 30 करोड़ की नेटवर्थ तक

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
अविका गौर ने 'बालिका वधू' से घर-घर पहचान बनाई और आज मनोरंजन जगत की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

टीवी इंडस्ट्री की सबसे यादगार बाल कलाकारों में शुमार अविका गौर ने अपनी मासूम अदाकारी और दमदार अभिनय से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। जब भी छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों की बात होती है, तो ‘बालिका वधू’ का नाम जरूर लिया जाता है। इस शो में ‘आनंदी’ का किरदार निभाकर अविका ने ऐसी पहचान बनाई, जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। 30 जून 1997 को मुंबई में जन्मीं अविका गौर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं और मनोरंजन जगत की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

अविका गौर के पिता का नाम समीर गौर और मां का नाम डॉ. चेतना गौर है। बेहद कम उम्र में उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका पहला टीवी शो ‘बालिका वधू’ नहीं, बल्कि साल 2007 में प्रसारित हुआ हॉरर शो ‘श्श्श्श्श… कोई है’ था। इसके बाद उन्हें ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार मिला, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। उस समय उनकी उम्र महज 11 साल थी, लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।

‘बालिका वधू’ की सफलता के बाद अविका ने टीवी के कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया। ‘ससुराल सिमर का’ में रोली का किरदार भी दर्शकों को बेहद पसंद आया। इसके अलावा उन्होंने ‘लाडो’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे चर्चित शोज में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। टीवी के साथ-साथ उन्होंने साउथ सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई। साल 2013 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘Uyyala Jampala’ में उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस अभिनय किया। इसके बाद वह ‘थैंक यू’, ‘नेट’ और बॉलीवुड फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ में भी नजर आईं।

अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो अविका गौर ने अक्टूबर 2025 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और सोशल वर्कर मिलिंद चंदवानी से शादी की थी।

अब बात करें उनकी कमाई और नेटवर्थ की तो विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अविका गौर की कुल संपत्ति लगभग 30 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह एक फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपये तक फीस लेती हैं। टीवी, फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए भी उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है। महज 11 साल की उम्र में स्टार बनने वाली अविका आज अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं और लगातार मनोरंजन जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *