बंगाल चुनाव 2026 के बाद भी तैनात रहेंगी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 500 कंपनियां, सुरक्षा पर फोकस

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
बंगाल में चुनाव के बाद भी 500 CAPF कंपनियां तैनात

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है, लेकिन राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती जारी रहेगी। चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव समाप्त होने के बाद भी 500 कंपनियां अगले आदेश तक पश्चिम बंगाल में तैनात रहेंगी।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि सभी फोर्स कमांडरों को निर्देश दे दिए गए हैं कि चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी बलों की तैनाती जारी रहेगी, जब तक नया आदेश जारी न हो।

चुनाव आयोग की योजना के अनुसार, तैनात 500 कंपनियों में विभिन्न बल शामिल हैं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 200 कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल की 150 कंपनियां, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 50 कंपनियां, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 50 कंपनियां और सशस्त्र सीमा बल की 50 कंपनियां शामिल हैं। यह निर्णय राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित तनाव या हिंसा को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *