इजरायल का बेरूत में बड़ा ‘धमाका’ हिज्बुल्लाह चीफ के भतीजे को मार गिराने का दावा

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
इजरायल का दावा कि बेरूत हमले में मारा गया हिज्बुल्लाह चीफ का भतीजा

अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिनों के युद्धविराम पर सहमति होने के बावजूद मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं हुआ है. इस बीच इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने हिज्बुल्लाह के चीफ नईम कासिम के भतीजे अली यूसुफ हर्षी को मार गिराया है. अली यूसुफ हर्षी नईम कासिम के पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर भी काम कर रहा था.

इजरायली सेना (आईडीएफ) के मुताबिक यह हमला लेबनान की राजधानी बेरूत के इलाके में किया गया. इजरायल का कहना है कि उसने गुरुवार 9 अप्रैल की रात को बेरूत में कई हवाई हमले किए जिसमें हर्षी की मौत हो गई. हालांकि अभी तक हिज्बुल्लाह की तरफ से इस दावे पर कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं आई है.

रिपोर्ट के अनुसार, अगर हिज्बुल्लाह इस मौत की पुष्टि करता है, तो यह संगठन और ईरान के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा. हिज्बुल्लाह मिडिल ईस्ट में ईरान का सबसे मजबूत सहयोगी माना जाता है और नईम कासिम के करीबी रिश्तेदार का मारा जाना संगठन की सुरक्षा और मनोबल पर असर डाल सकता है.

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका और ईरान के बीच हुए अस्थायी शांति समझौते पर टिकी हैं. इस ताज़ा हमले से साफ है कि इलाके में ज़मीनी हालात अब भी काफी संवेदनशील बने हुए हैं और किसी भी वक्त स्थिति बिगड़ सकती है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *