अमेरिका के LaGuardia Airport पर सोमवार (23 मार्च) को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। Air Canada की क्षेत्रीय सेवा एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान रनवे पर खड़े दमकल वाहन से टकरा गया, जिससे विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग घायल हो गए।
रॉयटर्स के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी गईं और राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय विमान एयरपोर्ट पर ही मौजूद था।
घटना के बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप जारी कर दिया, जिसके तहत कुछ समय तक कोई भी उड़ान टेक-ऑफ नहीं कर सकी।
इसके अलावा, ला गार्डिया एयरपोर्ट की ओर आने वाली कई उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया और लैंडिंग भी अस्थायी रूप से रोक दी गई। हादसे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें विमान के क्षतिग्रस्त हिस्से और राहत दल को काम करते हुए देखा जा सकता है।
अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर के कारणों का पता लगाया जा रहा है।