Mumbai में डेंटल छात्रा स्तुति सोनवणे ने की आत्महत्या, प्रेमी पर चरित्र पर सवाल उठाने के आरोप, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
मुंबई की 24 वर्षीय डेंटल छात्रा स्तुति सोनवणे ने प्रेमी फैजुल खान द्वारा बार-बार चरित्र पर सवाल उठाए जाने से तंग आकर आत्महत्या कर ली। 6 पन्नों के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नवी मुंबई के एक डेंटल कॉलेज में एमडीएस की पढ़ाई कर रही 24 वर्षीय स्तुति सोनवणे ने कथित तौर पर अपने प्रेमी मोहम्मद फैजुल खान द्वारा बार-बार चरित्र पर सवाल उठाए जाने से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला है जिसमें स्तुति ने अपनी पूरी दास्तान लिखी है।

कैसे हुआ खुलासा?
स्तुति अपने माता-पिता और बहन के साथ एंटॉप हिल स्थित घर में रहती थी। घटना वाले दिन सुबह करीब 11 बजे तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार को चिंता हुई। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो स्तुति दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली। परिवार ने तुरंत उसे सायन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर एंटॉप हिल पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी के दौरान छह पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?
सुसाइड नोट में स्तुति ने अपने प्रेमी फैजुल खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा कि शुरुआत में दोनों के बीच संबंध अच्छे थे लेकिन धीरे-धीरे विवाद और झगड़े बढ़ते चले गए। फैजुल बार-बार उसके चरित्र पर शक करता था और भद्दे आरोप लगाता था जिससे वह मानसिक रूप से टूटती जा रही थी।
स्तुति ने यह भी लिखा कि वह फैजुल से इतना प्यार करती थी कि उसने फैजुल का ऑनलाइन डेटिंग साइट पर सक्रिय रहना भी नजरअंदाज कर दिया।

श्रद्धा वालकर केस का जिक्र
सुसाइड नोट में स्तुति ने अप्रत्यक्ष रूप से श्रद्धा वालकर हत्याकांड का भी उल्लेख किया। उसने लिखा कि उसके दोस्त अक्सर कहते थे कि उन्हें डर है कि कहीं उसके साथ भी कुछ ऐसा न हो जाए। स्तुति ने लिखा कि वह सोचती थी कि हर कोई एक जैसा नहीं होता, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके दोस्त बिल्कुल सही थे।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर वरली निवासी फैजुल मोहम्मद खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस परिवार और दोस्तों के बयान दर्ज कर रही है और आरोपी की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *