लखनऊ में 10 कुत्तों को बिरयानी में जहर दिया, 4 की तड़प-तड़प कर मौत

इलाके के लोगों ने मंगलवार की सुबह कुछ कुत्तों को तड़पते देखा। फिर NGO और पुलिस को सूचना दी। NGO के डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
लखनऊ में 10 कुत्तों को बिरयानी में जहर दिया, 4 की तड़प-तड़प कर मौत

लखनऊ : लखनऊ में 10 कुत्तों को चिकन बिरयानी में जहर मिलाकर खिला दिया गया। इससे 4 कुत्ते तड़प-तड़पकर मर गए। बाकी के 6 कुत्तों का NGO के डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। घटना राजाजीपुरम टैक्सी स्टैंड के पास की है। सोमवार-मंगलवार की रात 2-3 बजे के बीच कुत्तों को बिरयानी खिलाई गई।

इलाके के लोगों ने मंगलवार की सुबह कुछ कुत्तों को तड़पते देखा। फिर NGO और पुलिस को सूचना दी। NGO के डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे। तालकटोरा पुलिस ने कुत्तों की बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाई । पुलिस को मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

जीव आश्रय NGO के सदस्य शशि शेखर ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर देखा तो 4 कुत्तों की मौत हो चुकी थी और 6 तड़प रहे थे। 2 की कंडीशन बेहद गंभीर थी। 4 कुत्तों को मौके पर और 2 को NGO के ऑफिस में इलाज किया जा रहा है।

घटनास्थल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया, किसी ने मीट में जहर मिलाकर कुत्तों को दिया। उसे खाने के बाद कुत्तों की हालत खराब हो गई। चार कुत्ते कूं-कूं करते हुए तड़पने लगे। वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। कुछ देर में तड़पते हुए शांत हो गए। उनकी मौत हो गई।

बचे हुए कुत्ते तड़प रहे हैं। NGO वालों ने इन कुत्तों के इलाज में बहुत मदद की है। क्षेत्रीय लोगों में घटना को लेकर काफी गुस्सा है। सूचना पर तालकटोरा पुलिस पहुंची थी। लोगों ने पुलिस से ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हम लोग चाहते हैं कि ऐसा करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

जीव आश्रय फाउंडेशन के एक सदस्य ने बताया कि कुत्तों के साथ ऐसा प्लान करके किया गया है। जिसने भी किया है, उसकी मानसिकता अच्छी नहीं है। बाकी मोहल्ले के लोग कोऑपरेटिव हैं। उन्होंने रेस्क्यू करने में हमारी काफी मदद की। डीसीपी विश्वजीत सिंह ने बताया- कुत्तों की डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई है। स्थानीय लोगों से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *