WTC Final 2025 : दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह…नजरें ICC खिताब पर

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read

नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के ल‍िए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप का फाइनल मुकाबला 11 से 15 जून के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है, जिसने आईसीसी की चारों ट्रॉफी (वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और डब्ल्यूटीसी) जीती है। वैश्विक टूर्नामेंटों के फाइनल में उसे हराना और मुश्किल होता है।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के सामने ‘चोकर्स’का ठप्पा हटाने का सुनहरा मौका होगा। लेकिन, इसके लिए उसे ऑस्ट्रेलिया के किले में सेंध लगानी होगी। ऑस्ट्रेलिया टीम आईसीसी टूर्नामेंटों में 13 बार फाइनल में पहुंची है और इसमें से 10 बार खिताब जीतने में सफल रही है। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक आईसीसी का सिर्फ एक टूर्नामेंट जीता है। टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

खिलाड़ी रिजल्ट हमारे पक्ष में ला सकते हैं-टेम्बा बावुमा
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल से पहले टेम्बा बावुमा ने कहा, ‘ हमारे पास सुपरस्टार्स नहीं हैं और ऑस्ट्रेलिया टीम जितना अनुभव नहीं है। लेकिन, हमारी टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो रिजल्ट हमारे पक्ष में ला सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नतीजे को टीम के फेवर में मोड़ सकते हैं। हमें पता है कि हमारे खिलाफ ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत और अनुभवी टीम है लेकिन हमें खुद पर भरोसा है और उस लिहाज से फाइनल मुकाबला 50-50 का रहने वाला है।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 : टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड : उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमन, ट्रैवल‍िंग रिजर्व : ब्रेंडन डॉगेट।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *