मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ ‘आर-पार’ की जंग का एलान कर दिया है. इस बड़े सैन्य घटनाक्रम के बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा पाकिस्तान के माध्यम से तेहरान को एक अंतिम और कड़ा संदेश भेजने की खबर सामने आई है.
जेडी वेंस की ‘चेतावनी’
रिपोर्ट्स के अनुसार, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तानी मध्यस्थों से बातचीत कर स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप अब ज्यादा इंतजार करने के मूड में नहीं हैं. वेंस ने संदेश दिया कि यदि तेहरान अमेरिका की शर्तों पर ‘डील’ नहीं करता है, तो सैन्य कार्रवाई और अधिक तीव्र कर दी जाएगी. गौरतलब है कि पाकिस्तान इस समय अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है और उसने तेहरान को एक 15 सूत्रीय शांति योजना भी भेजी थी, जिसे फिलहाल ईरान ने खारिज कर दिया है.
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी “पाषाण युग में ले जाएंगे”
गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को विनाशकारी हमले की चेतावनी दी. ट्रंप ने कहा:
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी (Operation Epic Fury) जारी रहेगा और अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान पर अब तक का सबसे कड़ा प्रहार किया जाएगा.
ट्रंप ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, “हम उन्हें वापस पाषाण युग (Stone Age) में ले जाएंगे, जहां वे वास्तव में थे.”