Video : नीरज चोपड़ा का साल का पहला खिताब, पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर थ्रो किया

नीरज चोपड़ा ने अपना पहला थ्रो 88.16 मीटर का किया था। वहीं उनके तीन थ्रो फाउल रहे। पहले राउंड में वेबर (87.88 मीटर) और त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट (80.94 मीटर) का नंबर था।

Vin News Network
Vin News Network
4 Min Read
Video : नीरज चोपड़ा का साल का पहला खिताब, पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर थ्रो किया

पेरिस : दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पहले ही राउंड में 88.16 मीटर का थ्रो फेंककर जीत सुनिश्चित कर ली। वहीं, इससे पहले उन्होंने 90.23 मीटर थ्रो किया था और दूसरे स्थान पर थे।

वहीं पेरिस डायमंड लीग में जर्मनी के जूलियन वेबर 87.88 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे। ब्राजील के मौरिसियो लुइज डा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा ने अपना पहला थ्रो 88.16 मीटर का किया था। वहीं उनके तीन थ्रो फाउल रहे। पहले राउंड में वेबर (87.88 मीटर) और त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट (80.94 मीटर) का नंबर था। दूसरा राउंड- वेबर ने 86.20 मीटर का थ्रो फेंका, जबकि नीरज ने 85.10 मीटर का थ्रो दर्ज किया और वालकॉट ने 81.66 मीटर के साथ सुधार किया।

इसके बाद नीरज लगातार तीन बार फाउल कर बैठे। छठे और आखिरी प्रयास में वह 82.89 मीटर ही दूर फेंक पाए। इसके बाद भी नीरज ने पेरिस डायमंड लीग के भाला फेंक इवेंट को अपने नाम करने में सफलता हासिल की। वहीं, तीसरे राउंड में डा सिल्वा ने 86.62 मीटर का थ्रो फेंककर अपनी मौजूदगी दर्ज की। वेबर ने चौथे राउंड में 83.13 मीटर और पांचवें राउंड में 84.50 मीटर के थ्रो के साथ जोरदार कोशिश की, लेकिन वह 88 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब 5 जुलाई को होने वाले पहले नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेंगे। यह आयोजन मूल रूप से 24 मई को होने वाला था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव के कारण इसे 5 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया गया।

डायमंड लीग में जीत हासिल करने पर कोई मेडल नहीं मिलता है। हर स्थान पर रहने वाले एथलीट को पॉइंट मिलते हैं। इसी पॉइंट के आधार पर साल के अंतिम डायमंड लीग में जगह मिलती है। वहां फाइनल होता है। नीरज के अभी तक 15 पॉइंट हैं और जूलियन वेबर के साथ वह संयुक्त रूप से पहले नंबर पर चल रहे हैं। इस जीत का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि नीरज ने पिछले साल ओलिंपिक खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया था। ओलिंपिक में उन्होंने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था।

डायमंग लीग एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड) का एक टूर्नामेंट है, जिसमें एथलेटिक्स के 16 इवेंट (मेंस और विमेंस) होते हैं। यह हर साल दुनिया के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाता है। डायमंड लीग एथलेटिक्स सीरीज हर साल मई से सितंबर तक आयोजित की जाती है और सीजन का समापन डायमंड लीग फाइनल के साथ होता है। आमतौर पर डायमंड लीग के सीजन में प्रतियोगिताओं की संख्या 14 होती है, जिसमें फाइनल भी शामिल होता है, लेकिन कभी-कभी यह संख्या बदल जाती है।

हर इवेंट में टॉप-8 खिलाड़ियों को पॉइंट्स मिलते हैं, पहले नंबर के खिलाड़ी को 8 और 8वें नंबर के खिलाड़ी को एक पॉइंट मिलता है। 13 इवेंट के बाद सभी खिलाड़ियों के पॉइंट्स काउंट होते हैं। टॉप-10 पोजिशन पर फिनिश करने वाले खिलाड़ियों को डायमंड लीग फाइनल में जगह मिलती है। इसमें जीतने वाले खिलाड़ी को डायमंड लीग विजेता की ट्रॉफी और कैश प्राइज मिलता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *