अहमदाबाद : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS)- आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2025 का फाइनल खेलने उतरेंगी। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के पास खिताब नहीं है, लेकिन इस बार दोनों ने अपने-अपने अंदाज में ये साबित किया है कि अगर किस्मत और क्रिकेट समझ साथ चले, तो इतिहास बदला जा सकता है।
पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज में टॉप किया लेकिन फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ा। क्वालिफायर 1 में आरसीबी से हार के बाद उन्होंने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को धूल चटाकर क्वालिफायर 2 में धमाकेदार वापसी की। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम की सबसे बड़ी ताकत रही उनकी बाउंस बैक (bounce back) स्पिरिट-पूरे सीजन में एक भी बार लगातार दो हार नहीं झेलनी पड़ी।
RCB का अवे फॉर्म IPL इतिहास में दर्ज होने लायक दूसरी तरफ आरसीबी का अवे फॉर्म तो जैसे IPL इतिहास में दर्ज होने लायक रहा। रजत पाटीदार की टीम पहली ऐसी टीम बनी जिसने लीग स्टेज में अपने सातों अवे मैच जीते। क्वालिफायर 1 में पंजाब को हराकर सीधे फाइनल में एंट्री मारी और अब उन्हें पहली बार ट्रॉफी उठाने के लिए बस एक और जीत चाहिए।
किसी एक टीम के लिए पहले खिताब का दिन दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 36 बार भिड़ी हैं और मुकाबले पूरी तरह बराबरी पर हैं-18-18 जीत। लेकिन फाइनल का अनुभव दोनों टीमों के लिए ज्यादा खास नहीं रहा। आरसीबी तीन बार फाइनल खेल चुकी है और तीनों बार हारी, जबकि पंजाब ने एक ही बार 2014 में फाइनल खेला था और कोलकाता से हार गई थी। ऐसे में आज का मैच किसी एक टीम के लिए पहला खिताब और एक लंबा इंतजार खत्म करने का मौका है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भांडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, ब्लेसिंग मुजरबानी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा। अभिनंदन सिंह।
पंजाब किंग्स टीम
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।