एस आर ग्रुप लखनऊ ने टीबी रोगियों को दी “पोषण पोटली”

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
एस आर ग्रुप द्वारा टीबी रोगियों को पोषण पोटली का वितरण

लखनऊ। लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में स्थित ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्रा0वि0वि0 आज एक मानवीय और संवेदनशील पहल का साक्षी बना। एस आर ग्रुप लखनऊ ने टीबी से पीड़ित रोगियों को “पोषण पोटली” वितरित कर उनकी जिंदगी में नई आशा और ऊर्जा भरने का काम किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ़ सहायता प्रदान करना नहीं था बल्कि समाज को यह संदेश देना भी था कि बीमारी से जूझ रहे लोग केवल दवाइयों से ही नहीं बल्कि सहानुभूति, सहयोग और बेहतर पोषण से भी जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो0 जे0पी0 पाण्डेय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “एस आर ग्रुप द्वारा उठाया गया यह कदम समाज में सेवा और सहयोग की अद्वितीय मिसाल है। जब निजी संस्थान सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर गंभीर होकर कदम बढ़ाते हैं तभी बदलाव की असली शुरुआत होती है।” पोषण पोटली में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल किए गए जो टीबी रोगियों के लिए आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराते हैं। चिकित्सकीय दृष्टि से देखा जाए तो टीबी रोगियों को अतिरिक्त ऊर्जा, प्रोटीन और विटामिन की आवश्यकता होती है। इसमें दालें, चना, मूंगफली, पोषक अनाज, गुड़ और विटामिन युक्त खाद्य सामग्री शामिल की गई। इन पोटलियों के जरिए रोगियों को सिर्फ़ भोजन नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरणा भी दी गई।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ0 डी0पी0 सिंह और कार्यकारी निदेश सर्वेश सिंह चौहान ने अपने हाथों से रोगियों को पोषण पोटली वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सिर्फ़ दवाओं से नहीं आता बल्कि संतुलित आहार और मानसिक सहयोग से भी आता है। आज का यह प्रयास रोगियों को मजबूत बनाने की दिशा में एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण कड़ी है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो0 जे0पी0 पाण्डेय ने एस आर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई के लिए की गई इस तरह की पहल आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती हैं। सेवा और सहयोग की भावना ही वास्तविक मानवीयता है। आज जब समाज तेजी से बदल रहा है निजी संस्थानों के लिए यह बेहद जरूरी हो गया है कि वे कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत समाजसेवा की ओर कदम बढ़ाएं। एस आर ग्रुप ने यह साबित कर दिया है कि व्यापारिक सफलता के साथ-साथ सामाजिक संवेदनशीलता भी समान रूप से जरूरी है। यह पहल केवल रोगियों की मदद नहीं है बल्कि समाज को जोड़ने और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील बनाने का भी प्रयास है। एस आर ग्रुप लखनऊ की यह सामाजिक जिम्मेदारी आने वाले समय में और अधिक संस्थानों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *