बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आने शुरू हो गये ठोस रुझान

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
बिहार चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से चल रही है सभी पार्टियों के प्रत्याशियों की निगाहें और धड़कनें, वोटों की गिनती में हो रहे घटते – बढते शुरूआती रुझान पर निर्भर है एनडीए को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है वहीं महागठबंधन पीछे चल रहा है इसके साथ ही लालू के बेटे तेज प्रताप की जीत भी बेहद मुश्किल में दिख रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होती दिख रही है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, NDA 186 सीटों (भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22, हम 4) पर आगे चल रही है। बिहार में नई सरकार की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है। हालांकि 3-4 बजे तक ही कुछ साफ हो पाएगा कि इस बार बिहार में हुई बंपर वोटिंग एनडीए को बनाए रखने के लिए हुई है या फिर तेजस्वी यादव की सरकार लाने के लिए हुई है। बिहार में 243 सीटों के लिये हुये मतदान की गिनती में एनडीए 160 से भी अधिक सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है, जबकि महागठबंधन 70-80 सीटों में सिमटता नजर आ रहा है हालांकि ये अभी रुझान ही है जबकि कुछ सीटों पर लगभग निर्णायक गिनती पूरी हो चुकी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ताज़ा रुझानों में वाम दलों ने बढ़त बनाई है। रिपोर्ट के अनुसार, वामपंथी पार्टियां राज्य की नौ विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं, जिससे यह साफ होता है कि जनता के बीच उनकी पकड़ अब भी मजबूत है।

वैशाली विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी सिद्धार्थ पटेल ने चुनावी मैदान में मजबूत बढ़त बना ली है। अब तक की गिनती में उन्होंने 33,377 वोट हासिल किए हैं और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, राजद के अजय कुशवाहा से 7,545 मतों से आगे चल रहे हैं। दस राउंड की मतगणना के बाद अजय कुशवाहा को लगभग 26,000 वोट मिले हैं जिससे यह सीट जदयू के पक्ष में जाती दिख रही है।

8/30 राउंड की गिनती के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं। महुआ विधानसभा की जनता ने तेज प्रताप यादव पर कम भरोसा दिखाती नजर आ रही है। क्योंकि वे शुरू से ही चौथे स्थान पर चल रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *