आंखों में आंसू, थामा एक-दूसरे का हाथ…रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की हो गई सगाई, आशीर्वाद देने अखिलेश यादव समेत कई हस्तियां पहुंचीं

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read

लखनऊ। टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून (रविवार) को सगाई कर ली है। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रिंग सेरेमनी लखनऊ के पांच सितारा होटल ‘द सेंट्रम’ में हुई। रिंग सेरेमनी में रिंकू सिंह व्हाइट ड्रेस में नजर आए। वहीं, प्रिया सरोज गुलाबी ड्रेस पहनी हुई थीं। स्टेज पर पहुंचते ही प्रिया सरोज की खुशी में आंसू निकल आए। बाद में दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। रिंकू-प्रिया की शादी की डेट भी फाइनल हो चुकी है। दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होनी है।

सगाई के लिए दोनों ने एक-दूसरे के लिए स्पेशल रिंग मंगवाई थीं। प्रिया ने कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी, जबकि रिंकू ने मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई। दोनों अंगूठियों की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है। मेन्यू भी खासतौर पर कपल की पसंद के अनुसार तैयार किया गया।

अखिलेश यादव समेत ये नेता हुए शामिल
रिंग सेरेमनी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, जया बच्चन, धर्मेंद्र यादव, संभल के सांसद जियाउर्र रहमान बर्क शामिल हुए। सगाई में मेहमानों के लिए खास व्यवस्था की गई थी। सभी ने प्रिया सरोज और रिंकू सिंह को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बता दें कि प्रिया सरोज 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीती थी। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज कद्दावर नेता माने जाते हैं।

प्रवीण कुमार और पीयूष चावला भी आए नजर
इस सेरमेनी में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर्स प्रवीण कुमार और पीयूष चावला के अलावा यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल जैसे नामचीन खिलाड़ी शामिल हुए। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का भी नाम शामिल था।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
इस कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। समारोह में लगभग 300 मेहमान शामिल हुए। 300 मेहमानों को ही विशेष पास के जरिए प्रवेश दिया गया, जिसमें बारकोड स्कैनिंग सिस्टम लगाया गया था। होटल के अंदर और बाहर प्राइवेट सिक्योरिटी और पुलिस तैनात रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *