सिवान में PM Modi बोले- RJD बाबा साहेब को पैरों में रखती है, मैं दिल में रखता हूं

पीएम मोदी ने कहा, अब बिहार में बना इंजन अफ्रीका की रेल चलाएगा। मुझे पक्का विश्वास है कि बिहार Made In India का एक बड़ा सेंटर बनेगा।

Vin News Network
Vin News Network
7 Min Read
सिवान में PM बोले- RJD बाबा साहेब को पैरों में रखती है, मैं दिल में रखता हूं

सिवान : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सिवान जिले से हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है। पीएम आवास योजना के तहत आज जिन परिवारों के गृह प्रवेश का सपना पूरा हुआ है, मुझे उनका भरपूर आशीर्वाद मिला है। उनके चेहरे की खुशी देखकर बहुत संतोष हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा, हमने भले ही बिहार के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन मोदी इतने पर रुकने वाला नहीं है। मुझे यहां के गांव-गांव, घर-घर और हर नौजवान के लिए अभी बहुत कुछ करना है। बिहार सहित देशभर के मेरे परिवार का एक भी सदस्य पीछे न रहे, मैं ये सपना लेकर चला हूं और उसे निरंतर साकार करने में जुटा हूं। RJD और कांग्रेस वाले कदम-कदम पर बाबा साहेब का अपमान करते हैं। एक तरफ वो लोग हैं जो बाबासाहेब की तस्वीरों को अपने पैरों में रखते हैं, लेकिन मोदी बाबासाहेब अम्बेडकर को अपने दिल में रखता है।

पीएम मोदी ने कहा,अभी पूरे देश ने देखा है कि RJD वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या व्यवहार किया है। RJD और कांग्रेस, बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर को अपने पैरों में रखती है। जबकि मोदी, बाबा साहेब को अपने दिल में रखता है। RJD-कांग्रेस की करतूतें और इनके कारनामे बिहार विरोधी हैं, निवेश विरोधी हैं। ये लोग बेहाल इंफ्रास्ट्रक्चर, माफियाराज, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे हैं। जंगलराज वालों ने तो बिहार का विकास इंजन ही ठप्प कर दिया था। लेकिन, अब बिहार में बना इंजन अफ्रीका की रेल चलाएगा। मुझे पक्का विश्वास है कि बिहार Made In India का एक बड़ा सेंटर बनेगा। जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया, उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था।

पीएम मोदी ने कहा, मेरे बिहारी भाई-बहन कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं। वो कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है। जंगलराज वालों ने तो बिहार का विकास इंजन ही ठप्प कर दिया था।

पीएम मोदी ने कहा, अब बिहार में बना इंजन अफ्रीका की रेल चलाएगा। मुझे पक्का विश्वास है कि बिहार Made In India का एक बड़ा सेंटर बनेगा। यहां का मखाना, फल-सब्जियां तो बहार जाएंगी ही, बिहार के कारखानों में बनने वाला सामान भी दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा। NDA, कैसा बिहार बना रही है, इसका उदाहरण मढ़ौरा रेल फैक्ट्री है।

पीएम मोदी ने कहा, आज मढ़ौरा की लोकोमोटिव फैक्ट्री से पहला इंजन, अफ्रीका को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। ये फैक्ट्री उसी सारण जिले में बनी है, जिसे पंजे और RJD वालों ने पिछड़ा कहकर अपने हाल पर छोड़ दिया था। RJD-कांग्रेस की करतूतें और इनके कारनामें बिहार विरोधी हैं, निवेश विरोधी हैं।

पीएम मोदी ने कहा, जब भी ये लोग अपने मुंह से विकास की बात करते हैं, तो लोगों को दुकान, कारोबार, उधोग-धंधे सबमें ताले लटकते नजर आते हैं। इसलिए ये बिहार के नौजवानों के दिल में कभी भी जगह नहीं बना पाए। ये लोग बेहाल इंफ्रास्ट्रक्चर, माफियाराज, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे हैं। बिहार में पीएम आवास योजना से 57 लाख से ज्यादा पक्के घर बने हैं।

पीएम मोदी ने कहा, यहां सिवान जिले में भी गरीबों के 1.10 लाख से ज्यादा पक्के घर बन चुके हैं और ये काम निरंतर जारी है। आज भी बिहार के 50 हजार से अधिक परिवारों के लिए घर की किस्त जारी की गई है। ये घर ज्यादातर माताओं-बहनों के नाम पर हैं। बीते एक दशक में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर मिल चुके हैं। ये सिर्फ चार दीवारें नहीं हैं, उन घरों में सपने सजते हैं, उन घरों में संकल्प पलते हैं।आने वाले समय में 3 करोड़ पक्के घर और तैयार होने जा रहे हैं। सेवा के काम में मैं रुकने वाला नहीं हूं।

पीएम मोदी ने कहा, मोदी चैन की नींद नहीं सोएगा, वो दिन-रात काम करता रहेगा, आपके लिए करता रहेगा। बीते 11 वर्षों से हमारी सरकार गरीब के रास्ते की हर मुश्किल को दूर करने में जुटी हैं और आगे भी करती रहेगी। इतनी मेहनत करने के बाद आज ऐसे अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। बीते एक दशक में रिकॉर्ड 25 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को पराजित किया है।

पीएम मोदी ने कहा, वर्ल्ड बैंक जैसी जानी-मानी संस्थाएं भारत की इस उपलब्धि की प्रशंसा कर रही हैं। भारत ने ये जो कमाल किया है, इसमें बिहार का, यहां नीतीश जी की सरकार का बहुत बड़ा योगदान है। इसी समय बिहार में जंगलराज लाने वाले किसी तरह अपने पुराने कारनामें करने का फिर से मौका ढूंढ रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करें, इसके लिए वो तरह-तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में बिहार में करीब 55 हजार किमी ग्रामीण सड़कें बनी हैं। 1.5 करोड़ से अधिक घरों को बिजली के कनेक्शन से जोड़ा गया है। 1.5 करोड़ घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया है। 45 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं। बिहार की प्रगति के लिए हमें ये गति लगातार बढ़ाते रहना है। इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई की गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है और मैं बिहार वासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले बहुत कुछ किया हो, करते रहे हैं, करते रहेंगे। लेकिन इतने से शांत होकर रहने वाला मोदी नहीं है। मुझे तो अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है। मेरे बिहारी भाई-बहन कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं। वो कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *