PM मोदी: भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी में जुटा, खेलों में व्यापक सुधारों पर जोर

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
PM मोदी: भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। उन्होंने वाराणसी में रविवार से शुरू हुई 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में सरकार ने देश में खेलों के क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं और 20 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए गए हैं। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्रदान करना और भारत को 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वाराणसी में आयोजित 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने ऑनलाइन शामिल होकर बताया कि पिछले एक दशक में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप और हॉकी विश्व कप सहित 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भारत में आयोजित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भी भारत में आयोजित होंगे। मोदी ने कहा कि इन प्रयासों का लक्ष्य खिलाड़ियों को खेलने के अधिकतम मौके देना और खेल संस्कृति को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज देश ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार है। खेल क्षेत्र भी इसी बदलाव का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम और खेलो भारत नीति 2025 जैसी पहलें सही प्रतिभाओं को अवसर देगी, खेल संगठनों में सुधार लाएंगी और युवाओं को खेल और शिक्षा दोनों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेंगी। इसके साथ ही सरकार बेहतर मूलभूत ढांचा और वित्तीय तंत्र भी तैयार कर रही है ताकि खिलाड़ियों को शानदार अनुभव मिल सके।

मोदी ने कहा कि पहले खेलों के प्रति समाज और सरकार दोनों में उदासीनता थी। बहुत कम युवा इसे करियर के रूप में अपनाते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की प्रगति इस सामूहिक चेतना और ‘इंडिया फर्स्ट’ की भावना के कारण हो रही है। स्वच्छता से डिजिटल पेमेंट तक, और एक पेड़ मां के नाम से लेकर विकसित भारत अभियान तक, हर क्षेत्र में जनता सक्रिय योगदान दे रही है। यही सामूहिक प्रयास भारत को खेलों और विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *