पेंटेड ड्यून्स : जिनके रंगों की छटा मौसम व सूर्य की रोशनी के अनुसार बदलती

हर दिशा में फैली इन प्राकृतिक रंगीन सतहों को देखकर ऐसा लगता है मानो धरती ने खुद को किसी चित्रकार की तरह कैनवास पर उकेरा हो।

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
पेंटेड ड्यून्स : जिनके रंगों की छटा मौसम व सूर्य की रोशनी के अनुसार बदलती

कैलिफोर्निया : कैलिफोर्निया में लैसन वोल्कैनिक नेशनल पार्क के पेंटेड इयून्स प्रकृति की अनोखी और मंत्रमुग्ध कर देने वाली कृति हैं। सिंडर कोन के दक्षिण-पश्चिम में फैले ये रंगीन लावा क्षेत्र ज्वालामुखीय गतिविधियों के दौरान गिरी राख और उसके ऑक्सीकरण का परिणाम हैं।

ज्वालामुखी से निकली राख जब भी गर्म और तरल लावा पर गिरी, तो उसमें रासायनिक परिवर्तन हुए और यही ऑक्सीकरण इन टीलेनुमा संरचनाओं को लाल, नारंगी, पीले और भूरे रंगों में रंगता चला गया।

हर दिशा में फैली इन प्राकृतिक रंगीन सतहों को देखकर ऐसा लगता है मानो धरती ने खुद को किसी चित्रकार की तरह कैनवास पर उकेरा हो। बदलते मौसम और सूरज की रोशनी के अनुसार पेंटेड ड्यून्स के रंगों की छटा भी बदलती रहती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *