‘ऑपरेशन हनीमून’ : सोनम को पकड़ने के लिए लगे थे 120 पुलिसकर्मी…ऐसे सुलझी राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी

Vin News Network
Vin News Network
4 Min Read

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश स्थित इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए मेघालय पुलिस ने ‘ऑपरेशन हनीमून’ चलाया। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी बेवफा के साथ-साथ साजिशकर्ता भी निकली। सोनम और प्रेमी राज कुशवाहा ने तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर राजा की हत्या करवा दी। आरोपियों को पकड़ने के लिए 120 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। मेघालय पुलिस ने बताया कि आरोपी 21 मई को सोनम-राजा के पीछे से आए थे। पुलिस ने अब तक इस हत्याकांड में पांच लोगों की गिरफ्तारी की है। सोनम को बिहार के रास्ते शिलांग ले जाया जा रहा। लापता सोनम यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई। उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया।

1. हनीमून मनाने मेघालय गए राजा रघुवंशी और सोनम 23 मई को लापता हो गए थे।
2. राजा रघुवंशी का शव दो जून को एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था।
3. पति के मर्डर के बाद सोनम 23 मई को गुवाहाटी से इंदौर के लिए निकली।
4. 25 मई को सोनम इंदौर पहुंची वो वहां राज से मिली।
5. राज ने उसे एक दिन इंदौर में किराए के कमरे में रुकवाया।
6. आरोपियों को पकड़ने के लिए 120 पुलिसकर्मी लगाए गए, नाम ‘ऑपरेशन हनीमून’ दिया गया

पुलिस की जांच में पता चला कि 11 मई को राजा-सोनम की शादी हुई थी। इसके बाद वो 20 मई को मेघालय हनीमून मनाने गए थे। शिलांग में हनीमून के लिए जाने का टिकट भी सोनम ने ही कराया था। कपल 20 मई को हनीमून के लिए गुवाहाटी और 22 मई को शिलॉन्ग पहुंचा। सोनम ने शिलांग में हनीमून पर 23 मई को राजा की हत्या करवा दी। मेघालय के सोहरा में हत्या के बाद सोनम 25 मई को शिलांग से सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर पहुंची। वहां वह अपने प्रेमी राज कुशवाह से मिली और एक दिन किराए के घर में रुकी। इसके बाद एक ड्राइवर ने उसे वाराणसी होते हुए गाजीपुर ड्रॉप किया, जहां उसने बाद में सरेंडर किया।

पुलिस को सोनम पर तब शक हुआ, जब दोनों ने हनीमून की न तो कोई तस्वीर ली और न ही सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस घटना के बाद बेवफा सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी के सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर लिखा कि सात जन्मों का साथ है। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर चार आरोपियों में से एक विशाल के घर की तलाशी ली। एसीपी (इंदौर क्राइम ब्रांच) पूनमचंद यादव ने बताया कि उन्होंने घटना वाले दिन विशाल के शिलांग में पहने हुए कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने ही हत्या की है। पुलिस राजा के मोबाइल की तलाश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 7 जून को एक साथ सभी संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई और पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि सोनम की तीन मुख्य आरोपियों से पहले से जान-पहचान थी। वह वारदात से 10 किलोमीटर पहले उन तीनों के साथ देखी गई थी। सोनम और आरोपी आसपास के होटल में रुके थे। करीब 42 सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे। आरोपियों ने पुछताछ में बता कि सोनम ने उन्हें कहा कि मार दो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *