बरेली हिंसा पर लखनऊ की जनता ने जताई गहरी चिंता और शांति की अपील

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read

लखनऊ। बरेली में हुई हिंसा ने पूरे प्रदेश में चिंता की लहर दौड़ा दी है। लखनऊ की जनता इस मामले पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त कर रही है। लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में असामाजिक तत्वों की बढ़ती सक्रियता को दर्शाती है और ये हमारे सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खतरा हैं। लखनऊ की जनता ने सभी से शांति बनाए रखने और कानून का सम्मान करने की अपील की है। साथ ही वे प्रशासन से भी त्वरित और सख्त कदम उठाने की उम्मीद रखते हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और समाज सुरक्षित महसूस कर सके। जनता चाहती है कि एकजुट होकर हम सभी मिलकर अपने शहर और प्रदेश को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *