नया उत्तर प्रदेश Make In India की अवधारणा को आत्मसात करते हुए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के नए लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा : CM Yogi

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ब्रह्मोस integration and testing facility का उद्घाटन, इसलिए भी महत्त्व रखता है, क्योंकि आज का दिन बड़ा ख़ास है।

Vin News Network
Vin News Network
8 Min Read
नया उत्तर प्रदेश Make In India की अवधारणा को आत्मसात करते हुए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के नए लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा : CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी के लोकार्पण एवं स्ट्रेटजिक मटेरियल टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन कार्यक्रम में लखनऊ में सहभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप ‘नया उत्तर प्रदेश’ मेक इन इंडिया की अवधारणा को आत्मसात करते हुए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के नए लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है।

क्या कहा योगी आदित्यनाथ ने ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, लगभग ₹30,000 करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश के अंदर डिफेंस सेक्टर में होने जा रहा है। किसी भी स्वावलंबी देश के लिए आवश्यक होता है कि वह अपनी रक्षा आपूर्ति के लिए दुनिया के अन्य देशों पर निर्भर होने की बजाय स्वयं उस लक्ष्य को प्राप्त करे। उत्तर प्रदेश में 6 डिफेंस नोड पर हमारा कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है ब्रह्मोस मिसाइल क्या होती है, अभी आपने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंदर इस मिसाइल के पराक्रम की एक झलक देखी होगी।

क्या कहा रक्षा मंत्री ने ?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ के ‘उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ में ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटिग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी’ का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ब्रह्मोस integration and testing facility का उद्घाटन, इसलिए भी महत्त्व रखता है, क्योंकि आज का दिन बड़ा ख़ास है। आप सब तो जानते ही हैं, कि आज National Technology Day है। आज ही के दिन, 1998 में अटल विहारी वाजपेयी के नेतृत्व में, हमारे scientists ने, पोखरण में परमाणु परीक्षण करके, दुनिया को भारत की ताकत दिखाई थी। वह परीक्षण, हमारे Scientists, Engineers, Defence personnel और कई अन्य stakeholders के अथक प्रयासों का परिणाम था। यह, हमारे वैज्ञानिकों तथा Engineers को recognize और उनके contribution को acknowledge करने का दिन है। हमारा सपना है कि उत्तर प्रदेश, दुनिया के top defence production और export destination के रूप में जाना जाय। आज जो ब्रह्मोस facility शुरू हो रही है, मैं समझता हूँ, वह UP Defence corridor का गौरव होगा। यह सिर्फ उत्तर प्रदेश का ही नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा ब्रह्मोस integration and testing facility centre है। यह रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता के प्रयास को भी, मजबूती प्रदान करेगा।

जहाँ तक ब्रह्मोस का प्रश्न है, तो आप सभी यह जानते हैं, कि ब्रह्मोस दुनिया के सबसे तेज, सुपरसोनिक क्रूज missiles में से एक है। ब्रह्मोस सिर्फ एक हथियार नहीं है, बल्कि यह अपने आप में एक message है। Message हमारी armed forces के strength का। Message दुश्मन के प्रति हमारे deterrence का। Message, हमारी borders की safeguarding के हमारे commitment का। आज जिस ब्रह्मोस फैसिलिटी का उद्घाटन हम कर रहे हैं, इस फैसिलिटी की शुरुआत से ही लगभग 500 Direct और 1000 Indirect रोजगार सृजित होंगे, यह भी कहीं न कहीं उस इकोसिस्टम के कारण ही संभव हो पाया है, जो योगी आदित्यनाथ ने यहां डेवलप किया है। आज जो ब्रह्मोस फैसिलिटी शुरू हो रही है, मैं समझता हूं, वह यूपी डिफेंस कॉरिडोर का गौरव होगा। यह सिर्फ उत्तर प्रदेश का ही नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा ब्रह्मोस Integration and Testing Facility Center है। यह रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता के प्रयास को भी मजबूती प्रदान करेगा। मैं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का विशेष आभार प्रकट करता हूं, यदि इतने कम समय में ब्रह्मोस की Integration and Testing Facility की स्थापना हो सकी, तो इसके पीछे योगी आदित्यनाथ का बहुत बड़ा योगदान है।

ब्रह्मोस, भारत और रूस के highest defence technology का एक संगम है। जिस तरह हमारा उत्तर प्रदेश, प्रयाग स्थित संगम के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। उसी तरह आने वाले समय में, लखनऊ भी इस technology के संगम के लिए जाना जाएगा। यह संगम कई अनेक विशेषताओं को अपने अंदर समाहित करता है। आने वाले समय में यह रोजगार के direct या indirect opportunities पैदा करेगा। मुझे यह भी विश्वास है, कि आने वाले समय में यह region, एक growth pole के रूप में उभर कर सामने आएगा। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ़ एक सैन्य कार्रवाई भर नहीं है, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सामरिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। यह ऑपरेशन आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की दृढ़ इच्छा शक्ति का और सैन्य शक्ति की क्षमता और संकल्प शक्ति का भी प्रदर्शन है।

हमने दिखाया है कि भारत आतंकवाद के ख़िलाफ़ जब भी कोई कार्रवाई करेगा तो आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए सरहद पार की ज़मीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी। भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढाँचा ढहाने के उद्देश्य से लांच किया था। हमने उनके आम नागरिकों को कभी निशाना नहीं बनाया था। मगर पाकिस्तान ने न केवल भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया बल्कि मंदिर, गुरुद्वारा और गिरिजाघर पर भी हमले करने का प्रयास किया। भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ-साथ संयम का भी परिचय देते हुए पाकिस्तान के अनेक सैन्य ठिकानों पर प्रहार करके करारा जवाब दिया है। हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही नहीं कार्रवाई की बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई जहाँ पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है।

भारत में आतंकवादी घटनाएँ करने और कराने का क्या अंजाम होता है, यह पूरे विश्व ने उरी की घटना के बाद देखा जब हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की,पुलवामा के बाद देखा जब बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की गईं और अब पहलगाम की घटना के बाद दुनिया देख रही है जब भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर मल्टीपल स्ट्राइक्स की हैं। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ़ एक सैन्य कार्रवाई भर नहीं है, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सामरिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है जो आतंकवाद के ख़िलाफ़ सरहद के इस पार और उस पार दोनों तरफ़ प्रभावी कारवाई करता है। ब्रह्मोस सिर्फ एक मिसाइल नहीं, ये हमारी सेना की ताकत और सरहद की सुरक्षा के प्रति हमारे संकल्प का प्रतीक है। यह सिर्फ एक हथियार नहीं बल्कि एक ‘मैसेज’ है। ब्रह्मोस, भारत और रूस की रक्षा तकनीक का संगम है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *