फुटबॉल : 22 साल के बाद महिला एशियन कप में पहुंची भारतीय टीम, देखिए VIDEO

थाईलैंड में चल रहे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में भारत ने ग्रुप-बी में चारों मैच जीतकर जरूरी शीर्ष स्थान हासिल किया।

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
फुटबॉल : 22 साल के बाद महिला एशियन कप में पहुंची भारतीय टीम, देखिए VIDEO

चियांग माई (थाईलैंड) : भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान थाईलैंड को 2-1 से हराकर एएफसी महिला एशियन कप 2026 में जगह बना ली है। थाईलैंड में चल रहे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में भारत ने ग्रुप-बी में चारों मैच जीतकर जरूरी शीर्ष स्थान हासिल किया। एशियन कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है।

इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत का 2003 के बाद पहला क्वालिफिकेशन है। वहीं, क्वालिफायर्स फॉर्मेट से तो टीम पहली बार इस इवेंट तक पहुंची है। थाईलैंड के खिलाफ निर्णायक मैच में मिडफील्डर संगीता बसफोर ने दो गोल दागकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्होंने 28वें और 74वें मिनट में गोल किए। थाईलैंड ने 47वें मिनट में बराबरी की, लेकिन भारत ने इसके बाद दमदार डिफेंस के साथ जीत पक्की की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *