बिहार में चुनावी रैलियों का दौर तेज़

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
बिहार इस समय पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गया है

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। चिराग पासवान ने हालिया बयान का कड़ा जवाब देते हुए विपक्षी टिप्पणीकारों पर पलटवार किया। राज्य में पहले चरण की वोटिंग नजदीक है और सभी पार्टियां मतदाताओं पर प्रभाव बनाने के लिए मैदान में हैं।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर के मोतीपुर चीनी मिल मैदान से संबोधन कर रहे हैं और आस-पास की कई सीटों जिनमें मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण व वैशाली शामिल हैं दरभंगा में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की संयुक्त जनसभा प्रस्तावित है तो वहीं प्रशांत किशोर भी वहां रोड शो कर रहे हैं।

इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखीसराय में भाषण दे रहे हैं राहुल गांधी नालंदा और शेखपुरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। नित्यानंद राय सीतामढ़ी में सभा करेंगे और तेजप्रताप यादव मधुबनी में वोट मांगेगे। छठ महापर्व के बाद राजनीतिक अभियान और तेज़ हो गए हैं और सभी दल चुनावी मैदानों में अपनी ताकत आजमा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *