उत्तर प्रदेश। कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गजरौला पुलिस ने कांवड़ियों के जत्थे में चल रहे एक डीजे को जब्त कर लिया और मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सम्भल पुलिस की सूचना पर की गई। पुलिस ने माधव डीजे को जब्त कर सीज कर दिया।
पहले से दी गई थी चेतावनी
सावन मास की कांवड़ यात्रा में किसी तरह का हुड़दंग न हो। इसलिए पुलिस ने पहने ही डीजे संचालकों संग बैठक कर उन्हें नोटिस दिए थे। तय किया गया कि था किसी भी डीजे की ऊंचाई 11 फीट से अधिक नहीं रहेगी। बाकी तेज आवाज में डीजे भी नहीं बजेगा। इसके बाद भी डीजे संचालक इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
सख्ती के संकेत
पुलिस ने कहा है कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था, शोर-शराबा या ट्रैफिक बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गजरौला एसएचओ ने बताया कि “कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी है, लेकिन नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”