अम्बेडकरनगर : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अम्बेडकरनगर के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न जन-कल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास, नियुक्ति-पत्र एवं हजारों आश्रित परिवारों को सहायता राशि के वितरण हेतु अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर के श्रवण धाम में पूजा की।
कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा, डबल इंजन की सरकार सर्वसमावेशी विकास, कृषक कल्याण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोक-कल्याण के पथ पर सतत अग्रसर है। आज ऋषि-मुनियों एवं सिद्ध संतों की पावन धरा जनपद अम्बेडकरनगर में ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के अंतर्गत हजारों परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। साथ ही, जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु ₹1,184 करोड़ की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास का सौभाग्य भी प्राप्त होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, हम अन्नदाता किसान के ऊपर कोई संकट नहीं आने देंगे। महादेव की कृपा हो जाए तो सब ओर खुशहाली और मंगल ही मंगल है। यही कार्य तो भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार करती है। अकबरपुर के पुनरुद्धार की योजना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ विकास भी करता है तो विरासत पर गौरव की अनुभूति भी करता है। अगर कोई बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में खतरा पैदा करेगा तो कानून का डंडा उसको ऐसे चपेट में लेगा, जैसा उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। अकबरपुर बस स्टेशन का नाम तो शिव बाबा धाम के नाम पर होना चाहिए। अकबरपुर बस स्टेशन का नाम तो ‘शिव बाबा धाम’ के नाम पर होना चाहिए…’श्रवण बाबा धाम’ को एक अच्छी ‘विरासत के विकास’ के साथ जोड़ने का काम करेंगे। योग्यता के आधार पर उत्तर प्रदेश के सभी नौजवानों का अधिकार नौकरी पर है और जब नौजवान नौकरी के लिए आवेदन करता है तो उसकी योग्यता के अनुसार उसको नौकरी मिलती है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के अंतर्गत हम लोगों ने इस वर्ष अब तक 11,690 आश्रित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज हम एक नए भारत में रह रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत विकास भी करता है और विरासत पर गौरव की अनुभूति भी करता है। आज विकास और विरासत का अद्भूत संगम देश को एक नई पहचान दे रहा है। सरकार बेहतर सुरक्षा की व्यवस्था कर रही है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की सरकार की नीति का परिणाम है कि पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हुआ है। उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
अकबरपुर बस स्टेशन का नाम तो शिव बाबा धाम के नाम पर होना चाहिए : CM Yogi
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा, डबल इंजन की सरकार सर्वसमावेशी विकास, कृषक कल्याण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोक-कल्याण के पथ पर सतत अग्रसर है।
Leave a Comment