झोटवाड़ा में 10 महीने में 8 अंडरपासों पर सीमेंटिंग कार्य पूर्ण, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की पहल लाई रंग

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, जन संवाद से समाधान तक का सफर तभी संभव है जब जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी जाए।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
झोटवाड़ा में 10 महीने में 8 अंडरपासों पर सीमेंटिंग कार्य पूर्ण, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की पहल लाई रंग

जयपुर : झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित अंडरपासों की समस्याओं को हल करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की सतत मॉनिटरिंग और 24 अक्टूबर 2024 को हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद, अब 8 अंडरपासों पर सीमेंटिंग कार्य पूर्ण हो चुका है।

इन सभी स्थानों पर कार्य पूरा हो जाने से नागरिकों को बारिश के मौसम में जलभराव, ट्रैफिक जाम व क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्याओं से राहत मिलेगी। यह कार्य झोटवाड़ा की आधारभूत संरचना को सशक्त करेगा और आवागमन को सुगम बनाएगा।

पूर्ण हुए अंडरपास व उनके वार्ड विवरण इस प्रकार हैं:
धाबास अंडरपास – वार्ड 60, 61, 57
गांधीपथ अंडरपास (लालरपुरा रोड) – वार्ड 53, 54, 56, 57
करणी पैलेस अंडरपास (आम्रपाली मार्ग) – वार्ड 51, 53, 54
पांच्यावाला वैशाली मार्ग अंडरपास – वार्ड 51, 52, 54
सिरसी रोड अंडरपास – वार्ड 48, 51, 52
खिरणी फाटक आरओबी (ROB) – वार्ड 47, 48
कालवाड़ रोड अंडरपास – वार्ड 43, 47
निवारू रोड अंडरपास – वार्ड 43

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, जन संवाद से समाधान तक का सफर तभी संभव है जब जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी जाए। झोटवाड़ा की जनता ने जो भरोसा दिखाया, वही हमारी प्रेरणा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *