भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो लंबी वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और पर्याप्त डेटा एक साथ चाहते हैं।
प्लान की मुख्य विशेषताएं
इस ₹897 के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 180 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें यूजर्स को—
अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
कुल 90GB हाई-स्पीड डेटा (कोई डेली लिमिट नहीं)
हर दिन 100 SMS फ्री
इस प्लान में डेटा लिमिट को लेकर कोई झंझट नहीं है, यानी यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक कभी भी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
किसके लिए फायदेमंद?
यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो—
लंबी अवधि का प्लान चाहते हैं।
ज्यादा डेटा की रोजाना जरूरत नहीं रखते।
अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ बेसिक इंटरनेट यूज करते हैं।
bBSNL लंबे समय से अपने नेटवर्क और प्लान्स को अपडेट कर रहा है ताकि 4G सेवाओं के विस्तार के बीच ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके। यह नया प्लान कंपनी की उसी रणनीति का हिस्सा है।