सीतापुर जेल में बंद आजम खान से पत्नी और बेटे ने की मुलाकात

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
सीतापुर जेल में बंद आजम खान से पत्नी और बेटे ने की मुलाकात

सीतापुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आजम खान से सोमवार को उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अदीब खान ने सीतापुर जेल में मुलाकात की। दोपहर करीब 12 बजे पहुंचा परिवार दो घंटे तक आजम खान के साथ रहा। इस दौरान सपा महिला नेता फातिमा भी उनके साथ मौजूद रहीं।

सेहत को लेकर चिंता, जमानत पर कोई टिप्पणी नहीं

मुलाकात के बाद बाहर निकलते समय आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा मीडिया से दूरी बनाए रहीं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि “आजम जी की सेहत पहले जैसी ही है जमानत को लेकर फिलहाल कुछ नहीं हुआ है। अभी सब कुछ प्रक्रिया में है।

बेटे अदीब बोले: “जेल चाहे सोने की हो, जेल तो जेल ही होती है”

आजम खान के बेटे अदीब ने कहा कि “जेल इंसान के लिए हमेशा मुश्किल होती है। चाहे वह सोने की बनी हो या हीरे की। अगर मुझे भी जेल में बंद कर दो, तो मैं भी परेशान रहूंगा।” उन्होंने भरोसा जताया कि कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा और कहा कि “हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि अब्बू जल्द बाहर आएं।”

इस बार सिर्फ दवाएं, खाने-पीने का सामान नहीं

बताया गया कि तंजीम फातिमा इस बार आजम खान के लिए केवल बीपी और शुगर की दवाएं लेकर गईं। खाने-पीने का कोई सामान नहीं ले जाया गया।
इससे पहले जून में हुई मुलाकात में वे दशहरी आम और दवाइयां साथ लेकर पहुंची थीं जिसे जेल प्रशासन की अनुमति से आजम खान को सौंपा गया था।

कई केसों में सजा दर्ज हैं 100 से ज़्यादा मुकदमे

पूर्व सांसद आजम खान अक्टूबर 2023 से सीतापुर जिला जेल में बंद हैं। उन पर जमीन कब्जाने से लेकर बकरी और किताब चोरी जैसे मामूली और गंभीर आरोपों में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 2019 में ही 84 मुकदमे दर्ज हुए थे। अब तक 9 मामलों में फैसला आ चुका है जिनमें से 6 में उन्हें सजा हुई है और 3 में बरी किया गया है। बाकी केस अभी अदालतों में लंबित हैं।

अब तक की प्रमुख सजाएं

15 जुलाई 2023: हेट स्पीच मामले में रामपुर कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई
31 जनवरी 2024: डूंगरपुर केस में 7 साल की कैद और ₹5 लाख जुर्माना
30 मई 2024: एक अन्य केस में 10 साल की कैद और ₹14 लाख जुर्माना

आजम खान से मिलने वालों की सूची भी लंबी है। राजनीतिक और पारिवारिक चेहरों की आवाजाही लगातार जारी रही

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *