एसआर इंटरनेशनल स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के छात्रों ने लखनऊ जिला एथलेटिक चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में आयोजित की गई थी। अंडर-14 और अंडर-16 दोनों श्रेणियों में लड़के और लड़कियों ने भाग लेकर अनेक पदक जीते जिससे उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिचय दिया।
अंडर-16 बालिका वर्ग में प्रीत बिजलानी ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान और 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर दोहरी सफलता हासिल की। कृतिका पाल ने 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। फील्ड इवेंट्स में अल्का राज ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग की छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रहमत खान ने गोला फेंक में प्रथम स्थान, अरशी नाज़ ने गोला फेंक में तृतीय और भाला फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया। रिया कटियार ने भाला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में यश राज ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्थान के चेयरमैन एवं माननीय MLC श्री पवन सिंह चौहान जी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रदर्शन से न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ता है, बल्कि यह प्रदेश के खेल जगत में नई ऊर्जा का संचार करता है।