चीन की दिग्गज टेक कंपनी Alibaba Group ने अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Qwen 3.5 लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल की सबसे खास बात यह है कि यह on-device AI सपोर्ट के साथ आता है यानी इसके कई फीचर्स सीधे आपके डिवाइस पर ही काम करेंगे और इसके लिए बार-बार इंटरनेट या क्लाउड सर्वर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
On-Device AI से क्या फायदा?
Qwen 3.5 का on-device सपोर्ट इसे बाकी मॉडल्स से अलग बनाता है। जब AI सीधे डिवाइस पर चलता है तो प्रोसेसिंग बहुत तेज हो जाती है क्योंकि डेटा को बार-बार सर्वर तक भेजने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ ही यूजर की प्राइवेसी भी बेहतर तरीके से सुरक्षित रहती है क्योंकि डेटा डिवाइस से बाहर नहीं जाता।
क्या-क्या कर सकता है Qwen 3.5?
Alibaba का दावा है कि यह मॉडल टेक्स्ट लिखने, कोडिंग करने और कई जटिल AI कार्यों को पहले से कहीं ज्यादा कुशलता और तेजी से अंजाम दे सकता है। कंपनी का कहना है कि Qwen 3.5 को इस तरह तैयार किया गया है कि यह आम यूजर से लेकर डेवलपर तक सभी की जरूरतों को पूरा कर सके।
चीन की AI रेस और तेज होगी
Qwen 3.5 के लॉन्च के साथ ही चीन की AI दुनिया में प्रतिस्पर्धा और भी तेज होने के आसार हैं। अमेरिकी कंपनियों जैसे OpenAI और Google को टक्कर देने के लिए चीनी कंपनियां लगातार नए और बेहतर AI मॉडल बाजार में उतार रही हैं। Alibaba का यह नया मॉडल इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।