जब तक बिजली सस्ती नहीं होगी, तब तक कोई भी उद्योग कारोबार उत्तर प्रदेश में नया नहीं आएगा : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, जो लोग यह दावा करते थे कि कुंभ में 37 लोगों को जान गई, अब तो वो आंकड़े आ गए हैं 82 और अभी भी सच्चाई सामने नहीं है।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
जब तक बिजली सस्ती नहीं होगी, तब तक कोई भी उद्योग कारोबार उत्तर प्रदेश में नया नहीं आएगा : अखिलेश यादव

लखनऊ : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सपा कार्यालय में एक एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा, मैं धन्यवाद देता हूं अपने संगठन के लोगों का जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि अपनी वोटर लिस्ट को सुधारने का काम करेंगे। सोने का भाव एक लाख से ऊपर चला गया है, यह है भारतीय जनता पार्टी का सबका साथ, सबका विकास। क्या विकसित भारत यही है कि गरीब अपनी बेटी की शादी नहीं करा पा रहा।

अखिलेश यादव ने कहा, जो लोग यह दावा करते थे कि कुंभ में 37 लोगों को जान गई, अब तो वो आंकड़े आ गए हैं 82 और अभी भी सच्चाई सामने नहीं है। मुआवजा ना देना पड़े इसलिए आंकड़े छुपाए। आने वाले समय में सेंसस भी होने जा रहा है, हम लोगों को उसके लिए सावधान रहना पड़ेगा क्योंकि पता नहीं कौन से आंकड़े सरकार दे दे। भाजपा ने बड़े पैमाने पर बेरोजगार बनाने का काम किया है, पढ़े-लिखे नौजवानों को बेरोजगार बना दिया, इसलिए भारतीय जनता पार्टी की हर बात झूठी है। भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार नफरत को बढ़ाने का काम करती है। कारोबार और मेला हमें जोड़ता है, यह कारोबार और खुशियों के खिलाफ लोग हैं। जब तक बिजली सस्ती नहीं होगी, तब तक कोई भी उद्योग कारोबार उत्तर प्रदेश में नया नहीं आएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *