लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन अवध (अखिल भारतीय राष्ट्रवादी) के नेतृत्व में अवध विहार योजना के किसानों द्वारा 21 नवंबर, शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना–प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। यह धरना अवध शिल्प ग्राम (निकट गेट नंबर 04), अवध विहार योजना में आयोजित होगा। संगठन ने सभी किसानों, माताओं और बहनों से भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
संगठन के अनुसार, सुबह 10 बजे से धरना प्रारंभ होगा और किसानों से अपेक्षा की गई है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इस आंदोलन को लेकर क्षेत्रीय पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वे धरना स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
भारतीय किसान यूनियन ने बताया कि यह धरना किसानों की लंबित समस्याओं और भूमि संबंधी मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक समाधान नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा।
इस आंदोलन को समर्थन देने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, प्रदेश प्रवक्ता भगवती चौधरी, जिला अध्यक्ष सरदार सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष राम मिलन यादव (योजना धरना प्रभारी), जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद यादव, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी, तहसील उपाध्यक्ष हीरा सिंह, तहसील वरिष्ठ महामंत्री नौमी लाल यादव, तहसील महामंत्री विजय विश्वकर्मा, योजना सलाहकार काशी प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश रावत, अजय कुमार रावत, योजना मीडिया प्रभारी माइकल, संगठन मंत्री एवं बरौली ग्राम अध्यक्ष पियूष गुप्ता शामिल हैं।