बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के प्रचार में नेताओं की रैलियों और रोजगार-निर्माण पर जोर

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का प्रचार अपने आखिरि रूप में है। इस चरण में मंगलवार को 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। एनडीए, महागठबंधन और अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं ने आज राज्य भर में रैलिरैलियां और जनसभा कर अपने-अपने उम्मी दवारों के लिए समर्थन जुटा ने का प्रयास किया। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेतिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस को विकास की कोई चिंता नहीं है। उन्हों ने कहा कि दोनों दलों के नेता विकास और रोज़गार के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सीतामढ़ी में एक अन्य जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार के लोगों का विश्वास फिर से स्थापित किया है और अब निवेशक राज्य में आने के लिए उत्सुक हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने दिनारा में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए स्थिर सरकार की जरूरत है और यह स्थिरता एनडीए के सत्ता में लौटने पर आएगी । भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुपौल में एक जनसभा में आरोप लगाया कि राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस घुसपैठियों का समर्थन करते हैं। जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके, बिहार की कमान संभालने के बाद राज्य में भय का माहौल खत्म हो गया है।

भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज कई जनसभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने पूर्णिया में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए बिहार में 20 साल से सत्ता में है, लेकिन फिर भी रोजगार के लिए पलायन एक बड़ी समस्या बनी हुई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने गया जिले के बाराचट्टी में कहा कि उनकी असली लड़ाई है बेरोजगारी के खिलाफ है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मधुबनी के राजनगर में एक जनसभा को संबोधित किया । विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और महागठबंधन के उप-मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सैनी ने कहा कि राज्य के युवा बदलाव चाहते हैं। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एनडीए की आलोचना करते हुए कहा कि बिहार में कारखानों और नौकरियों की कमी है। उन्होंने कहा कि मतदाता राज्य में रोज़गार के अवसर और औद्योगिक विकास की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *