उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, नया चेहरा तय करने की तैयारी

उपराष्ट्रपति पद की रेस शुरू: NDA में मंथन तेज, नए नामों पर विचार

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
"उपराष्ट्रपति पद की रेस: कौन होगा नया चेहरा? भाजपा जल्द करेगी ऐलान"
Highlights
  • भाजपा और एनडीए के पास है स्पष्ट बहुमत, प्रक्रिया में तेजी
  • संभावित नामों में राज्यपाल, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और हरिवंश का नाम शामिल
  • जदयू के राज्यसभा उपसभापति हरिवंश को भी मिल सकता है मौका

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नीत एनडीए ने उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी किसी ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो विवादों से दूर हो, संसदीय अनुभव रखता हो और एनडीए के राजनीतिक समीकरणों में संतुलन बैठा सके।

भाजपा के पास लोकसभा और राज्यसभा में पर्याप्त बहुमत है, जिससे उनके उम्मीदवार का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में संभावित उम्मीदवारों में राज्यपाल, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, और संसदीय अनुभव वाले नेताओं के नामों पर विचार हो रहा है।

विशेष रूप से जदयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का नाम तेजी से चर्चा में है। उनका स्वच्छ छवि, पत्रकारिता पृष्ठभूमि और संसदीय संचालन में अनुभव उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाता है।

भाजपा नेतृत्व जल्द ही नाम तय कर सकता है और औपचारिक ऐलान अगले कुछ दिनों में हो सकता है। पार्टी यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि नया उपराष्ट्रपति सर्वस्वीकृत और गरिमा बनाए रखने वाला हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *