नोएडा- नोएडा में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेक्टर-126 थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार देर रात जेपी कट के पास चेकिंग के दौरान एक ऑटो में सवार तीन संदिग्ध बदमाशों को रोका गया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि तीसरे को सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बदमाशों से एक लैपटॉप, एक मोबाइल, 1350 रुपये, दो तमंचे, कारतूस व एक ऑटो बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि तीनों ने 14 जुलाई को इंजीनियर का बैग उड़ाया था, जबकि थाना क्षेत्र में कार के शीशे तोड़कर दो वारदात कर चुके हैं। तीनो पर चार मुकदमे दर्ज हैं।