मास्टरमाइंड छांगुर उर्फ जलालुद्दीन के 14 ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी

ईडी की 20 टीमें छांगुर, नीतू उर्फ नसरीन और नवीन उर्फ जमालुद्दीन के ठिकानों पर रेड के लिए पहुंचीं।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
ईडी की छापेमारी बलरामपुर मतांतरण केस में जलालुद्दीन के ठिकानों पर
Highlights
  • उतरौला के 12 और मुंबई के 2 ठिकाने छापेमारी की जद में आए।
  • छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज, बैंक डिटेल्स और फंडिंग से जुड़ी सामग्री बरामद होने की संभावना।
  • ईडी की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप, जांच अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की संभावना।

उतरौला। बलरामपुर जिले में बहुचर्चित मतांतरण मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी छांगुर उर्फ जलालुद्दीन के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

सुबह होते ही ईडी की करीब 20 टीमों ने जिले के मधपुर और उतरौला नगर में छांगुर और उसके करीबी सहयोगियों नीतू उर्फ नसरीन और नवीन उर्फ जमालुद्दीन के ठिकानों पर रेड डाली। ईडी ने कुल 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है, जिनमें उतरौला के 12 और मुंबई के 2 ठिकाने शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, छांगुर पर धार्मिक रूपांतरण के लिए हवाला और अवैध फंडिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। उसे मतांतरण रैकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। ईडी की टीम ने छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज़, बैंक डिटेल्स और कैश भी जब्त किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की तैनाती भी की गई थी। सूत्र बताते हैं कि छांगुर का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के कई जिलों और महाराष्ट्र तक फैला हुआ है।

ईडी की कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग इस हाई-प्रोफाइल रेड को लेकर चर्चाओं में जुटे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *